फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   lover had come to meet his girlfriend wearing girl dress in Bihar villagers beat him

Bihar News: लड़की की ड्रेस पहन प्रेमिका से मिलने पहुंचा था प्रेमी, ग्रामीणों ने बच्चा चोर समझकर की जमकर पिटाई

Fri, 13 Feb 2026 07:29 AM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Fri, 13 Feb 2026 07:29 AM IST
सार

Bihar News: दरभंगा जिले के एक गांव में लड़की बनकर प्रेमिका से मिलने पहुंचे एक युवक को गांव वालों ने बच्चा चोर समझकर जमकर पीटा। हालांकि समय रहते पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई, जिससे बड़ी अनहोनी टल गई।

विज्ञापन
lover had come to meet his girlfriend wearing girl dress in Bihar villagers beat him
अस्पताल में इलाजरत प्रेमी

विस्तार

दरभंगा जिले के बहेड़ी थाना क्षेत्र के मोटगाह गांव में प्रेम प्रसंग का एक अजीब मामला सामने आया है। यहां प्रेमिका से मिलने के लिए एक युवक लड़की का वेश धारण कर गांव पहुंच गया। संदिग्ध अवस्था में घूमते देख ग्रामीणों ने उसे बच्चा चोर समझ लिया और जमकर पिटाई कर दी।

विज्ञापन


पुलिस ने बचाई युवक की जान
घटना की सूचना मिलते ही बहेड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को भीड़ से छुड़ाकर इलाज के लिए बहेड़ी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में भर्ती कराया। पकड़े गए युवक की पहचान साहिल खान के रूप में हुई है। वह बिरौल थाना क्षेत्र के रामनगर-सुपौल बाजार का रहने वाला बताया जाता है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया के माध्यम से हुई थी युवती से जान पहचान 
युवक ने पुलिस को बताया कि उसकी पहचान सोशल मीडिया के माध्यम से बहेड़ी थाना क्षेत्र की एक युवती से हुई थी, जो बाद में प्रेम संबंध में बदल गई। इसी क्रम में वह गुरुवार शाम फिल्मी अंदाज में लड़की के कपड़े पहनकर अपनी प्रेमिका से मिलने मोटगाह गांव पहुंचा था। इस दौरान ग्रामीणों ने युवक को संदिग्ध परिस्थिति में घूमते देखा और पूछताछ की। युवक स्पष्ट रूप से कुछ बता नहीं सका, जिससे संदेह और बढ़ गया। कुछ लोगों ने उसे बच्चा चोर बताकर हंगामा शुरू कर दिया। देखते ही देखते भीड़ इकट्ठा हो गई और युवक की पिटाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: सदन में नहीं आने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने तेजस्वी पर कसा तंज, कहा- उनकी रुचि खत्म हो गई है

परिजनों को सौंपा गया युवक
सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को भीड़ से बचाने का प्रयास किया। इस दौरान कुछ लोगों की पुलिस से नोकझोंक भी हुई। काफी मशक्कत के बाद पुलिस युवक को सुरक्षित थाने ले जाने में सफल रही। पुलिस की सूचना पर युवक के पिता और अन्य परिजन बहेड़ी थाना पहुंचे। आवश्यक पूछताछ और औपचारिकताएं पूरी करने के बाद युवक को परिजनों के हवाले कर दिया गया। इस संबंध में बहेड़ी थानाध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता ने बताया कि मामले में किसी भी पक्ष की ओर से अब तक लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल युवक का इलाज कराकर उसे छोड़ दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed