फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   vibhutipur jewellery showroom loot attempt businessman shot cctv seven armed robbers

Bihar: सात बदमाश, सात मिनट का शूटआउट और एक कारोबारी का साहस; समस्तीपुर में कैसे नाकाम हुई लूट?

Fri, 17 Jul 2026 06:28 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Fri, 17 Jul 2026 06:28 PM IST
सार

बिहार के समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र में पंचवटी चौक स्थित एक ज्वेलरी शोरूम में सात हथियारबंद बदमाशों ने दिनदहाड़े लूट की कोशिश की। कारोबारी दिनेश साह और उनके बेटे ने विरोध किया तो बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिसमें दिनेश साह के पैर में गोली लग गई।

विज्ञापन
vibhutipur jewellery showroom loot attempt businessman shot cctv seven armed robbers
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के समस्तीपुर जिले में अपराधियों ने दिनदहाड़े ज्वेलरी शोरूम में लूट की कोशिश कर इलाके में दहशत फैला दी। विभूतिपुर थाना क्षेत्र के पंचवटी चौक स्थित एक ज्वेलरी शोरूम में बोलेरो से पहुंचे सात हथियारबंद बदमाशों ने धावा बोला। कारोबारी और उनके बेटे ने लूट का विरोध किया तो अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली कारोबारी के पैर में लगी। हालांकि उनके साहस के चलते बदमाश लूट में सफल नहीं हो सके और मौके से भाग निकले। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन


बोलेरो से पहुंचे सात बदमाश, चार घुसे दुकान के अंदर

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, उजले रंग की बोलेरो से सात नकाबपोश बदमाश पंचवटी चौक पहुंचे। इनमें चार हथियारबंद अपराधी ज्वेलरी शोरूम के अंदर घुस गए, जबकि तीन बदमाश बाहर वाहन में ही बैठे रहे। दुकान में घुसते ही बदमाशों ने हथियार के बल पर लूटपाट की कोशिश शुरू कर दी।

विज्ञापन

कारोबारी ने किया विरोध, बदमाशों ने चला दी गोली

दुकान संचालक दिनेश साह और उनके बेटे ने बदमाशों का विरोध किया। इससे बौखलाए अपराधियों ने लगातार फायरिंग शुरू कर दी। गोली दिनेश साह के पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गए। गोलीबारी होते ही बाजार में अफरा-तफरी मच गई। लोगों की भीड़ जुटने लगी तो बदमाश लूट छोड़कर फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

भागते समय भी करते रहे फायरिंग, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

घटना के सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि बदमाश दुकान से बाहर निकलते समय भी फायरिंग करते रहे। इसके बाद सभी आरोपी बोलेरो में बैठकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने फुटेज कब्जे में लेकर अपराधियों की पहचान शुरू कर दी है।


ये भी पढ़ें- बांकीपुर उपचुनाव में राजद ने भाजपा प्रत्याशी की डिग्री पर उठाया सवाल, जानिए पूरा मामला

घायल कारोबारी का अस्पताल में इलाज जारी

गोली लगने के बाद स्थानीय लोगों ने घायल कारोबारी को पहले विभूतिपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, समस्तीपुर रेफर कर दिया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

एसपी ने बनाई एसआईटी, लगातार चल रही छापेमारी

घटना की सूचना मिलते ही विभूतिपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह ने रोसड़ा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनोज कुमार के नेतृत्व में विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर बदमाशों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

व्यापारियों में आक्रोश, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

भीड़भाड़ वाले बाजार में दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद व्यापारियों में भारी नाराजगी है। स्थानीय कारोबारियों का कहना है कि अगर जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आंदोलन करेंगे। अब सबकी नजर इस बात पर है कि सीसीटीवी में कैद हुए बदमाश कब तक पुलिस की गिरफ्त में आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed