{"_id":"69b9660263fa267e23028317","slug":"two-accused-arrested-duplicate-currency-in-madhubani-bihar-news-darbhanga-news-c-1-1-noi1452-4060895-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: मधुबनी रेलवे स्टेशन से दबोचे गए जाली नोट गैंग के सदस्य, 6.44 लाख की नकली करेंसी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: मधुबनी रेलवे स्टेशन से दबोचे गए जाली नोट गैंग के सदस्य, 6.44 लाख की नकली करेंसी बरामद
Tue, 17 Mar 2026 08:54 PM IST
दरभंगा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी
Published by: दरभंगा ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 08:54 PM IST
सार
Bihar: मधुबनी रेलवे स्टेशन के पास पुलिस ने जाली नोट गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर 6.44 लाख रुपये की नकली भारतीय मुद्रा बरामद की। पूछताछ के आधार पर सूर्यदेव कुमार और उदल पासवान को पकड़ा गया, जबकि बोधगया में छापेमारी कर जाली नोट छापने का सामान भी जब्त किया गया।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मधुबनी रेलवे स्टेशन के पास पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जाली नोट छापने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 6,44,000 रुपये की नकली भारतीय मुद्रा बरामद की गई है।
विज्ञापन
नेपाल ले जाई जा रही थी रकम
मधुबनी के एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने स्टेशन के दोनों निकास द्वारों पर सघन जांच अभियान चलाया। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक को पकड़ा गया, जिसकी पहचान सूर्यदेव कुमार उर्फ सूरज कुमार के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उसके बैग से भारी मात्रा में नकली नोट बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह ये जाली नोट उदल पासवान से लेकर आया था और नेपाल के एक व्यक्ति को देने जा रहा था। इसके बाद पुलिस ने उसकी निशानदेही पर गया जिले में छापेमारी कर उदल पासवान को भी गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: चोरी करके लौट रहा था ‘चोर’, रास्ते में खुद हो गया लूट का शिकार, बिहार में हुआ अजब-गजब कांड
विज्ञापन
बोधगया में मिला नोट छापने का पूरा सेटअप
जांच के दौरान पुलिस ने बोधगया के गौतम नगर इलाके में एक किराये के मकान से जाली नोट छापने का पूरा सेटअप भी बरामद किया। यहां से असली नोट के सैंपल, प्रिंटिंग उपकरण और बड़ी मात्रा में नकली मुद्रा बरामद हुई। दोनों आरोपियों के पास से कुल 6,44,000 रुपये की जाली करेंसी और 3,200 रुपये के असली नोट बरामद किए गए हैं। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस इस कार्रवाई को बड़ी सफलता मान रही है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन