{"_id":"67cace8e3d682735b7028a13","slug":"truck-ran-over-three-bike-riders-including-a-woman-and-a-six-month-old-innocent-girl-died-darbhanga-news-c-1-1-noi1239-2700567-2025-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: भीषण सड़क हादसे में महिला समेत छह माह की बच्ची की मौत; तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: भीषण सड़क हादसे में महिला समेत छह माह की बच्ची की मौत; तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को रौंदा
Fri, 07 Mar 2025 06:29 PM IST
दरभंगा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
Published by: दरभंगा ब्यूरो
Updated Fri, 07 Mar 2025 06:29 PM IST
सार
Darbhanga News: दरभंगा में एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों रौंद दिया। इस हादसे में छह महीने की बच्ची और एक महिला की मौत हो गई है, जबकि बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दिया।
विज्ञापन
गंभीर घायल बाइक चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दरभंगा जिले के बिरौल-दरभंगा मुख्य सड़क (SH-56) पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक महिला और छह महीने की मासूम बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
हादसे में मां-बेटी की दर्दनाक मौत
जानकारी के मुताबिक, घटना में मृत महिला की पहचान जयंतपुरदाथ निवासी राजकिशोर की पत्नी सुधा देवी और उनकी छह महीने की बेटी आयुषी कुमारी के रूप में हुई है। वहीं, बाइक चला रहा युवक विकास कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे स्थानीय लोगों ने बेनीपुर के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया।
विज्ञापन
ट्रक चालक को खदेड़कर पकड़ा
हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन स्थानीय लोगों ने पीछा कर उसे बेनीपुर बाजार के पास पकड़ लिया। गुस्साए ग्रामीणों ने बेनीपुर-दरभंगा मुख्य सड़क को जाम कर दिया, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। पुलिस के समझाने के बाद लोगों ने सड़क जाम हटाया।
विज्ञापन
कैसे हुआ हादसा?
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवार महिला और बच्ची को लेकर बेनीपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान दरभंगा की तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे महिला और बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने ट्रक को किया जब्त
घटना की सूचना मिलते ही बहेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजा। घायल युवक का इलाज निजी नर्सिंग होम में चल रहा है। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया और चालक से पूछताछ की जा रही है।
वहीं, बहेड़ा थानाध्यक्ष चंद्रकांत गौड़ी ने कहा कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ट्रक जब्त कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।