फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   tre 4 recruitment student leader dilip kumar taken into custody patna protest

Bihar News: छात्र नेता दिलीप कुमार हिरासत में, TRE-4 भर्ती विज्ञापन न होने पर पटना में आंदोलन तेज

Sat, 04 Oct 2025 08:36 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sat, 04 Oct 2025 08:36 AM IST
सार

TRE-4 भर्ती विज्ञापन जारी न होने पर नाराज अभ्यर्थियों का पटना में आंदोलन प्रस्तावित है। इसी क्रम में दरभंगा के छात्र नेता दिलीप कुमार को उनके आवास से लहेरियासराय थाना पुलिस ने हिरासत में लिया।

विज्ञापन
tre 4 recruitment student leader dilip kumar taken into custody patna protest
हिरासत में लिए गए छात्र नेता दिलीप कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

TRE-4 भर्ती विज्ञापन जारी न होने से नाराज अभ्यर्थियों का शनिवार को पटना में आंदोलन प्रस्तावित है। इसी आंदोलन को देखते हुए दरभंगा के छात्र नेता दिलीप कुमार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। जानकारी के अनुसार, दरभंगा के लहेरियासराय थाना पुलिस ने शनिवार सुबह दिलीप कुमार को उनके आवास से हिरासत में लिया। इस संबंध में खुद दिलीप कुमार ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर इसकी पुष्टि की।
विज्ञापन


वीडियो में उन्होंने कहा, “लहेरियासराय थाना की पुलिस मेरे घर आई है और बिना कोई कारण बताए मुझे थाने ले जाया जा रहा है। मेरा प्रचार वाहन भी पटना में ज़ब्त कर लिया गया है।”
विज्ञापन


पढ़ें; बिहार महिला क्रिकेट टीम सीनियर टी-20 टूर्नामेंट के लिए तैयार, मोहाली में होगा मुकाबला
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच पटना में चार छात्रों को भी पुलिस ने हिरासत में लेकर कोतवाली थाना भेजा है। हिरासत में लिए जाने के बाद दिलीप कुमार ने अभ्यर्थियों से अपील करते हुए कहा, “सभी लोग डटे रहिए, शांतिपूर्ण आंदोलन जारी रखिए। 11:30 बजे सभी कैंडिडेट पटना कॉलेज से मार्च शुरू करें।”
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed