{"_id":"6873768b9adb13d7c00263fd","slug":"teen-s-throat-slit-body-found-near-a-pond-murder-suspected-in-land-dispute-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: पोखर के किनारे मिला किशोर का गला कटा शव, जमीन विवाद में हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: पोखर के किनारे मिला किशोर का गला कटा शव, जमीन विवाद में हत्या की आशंका
Sun, 13 Jul 2025 02:40 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,समस्तीपुर
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Sun, 13 Jul 2025 02:40 PM IST
सार
समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के खुद एकटर गांव में बुधवार सुबह एक 14 वर्षीय किशोर प्रिंस कुमार का गला कटा शव पोखर के किनारे बरामद हुआ। मृतक सरायरंजन थाना क्षेत्र के नौआचक पंचायत निवासी अमरजीत राय का पुत्र था।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मोरवा दक्षिण पंचायत के खुद एकटर गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक पोखर के किनारे 14 वर्षीय किशोर का रक्तरंजित शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान सरायरंजन थाना क्षेत्र के नौआचक पंचायत निवासी अमरजीत राय के पुत्र प्रिंस कुमार के रूप में हुई है।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। ग्रामीणों के अनुसार, मृतक प्रिंस अपने पिता का बड़ा बेटा था और मंगलवार दोपहर 2 बजे क्रिकेट खेलने के लिए निकला था, लेकिन वह देर शाम तक घर नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। बुधवार सुबह लगभग 6 बजे ग्रामीणों को पोखर के किनारे एक किशोर का गला कटा शव मिला, जिसकी पहचान प्रिंस कुमार के रूप में की गई।
ये भी पढ़ें: बिहार में कानून व्यवस्था पर सवाल,शिक्षक की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन
घटनास्थल के पास ही उसकी साइकिल भी बरामद हुई है, जिससे यह संकेत मिल रहा है कि हत्या के बाद शव को वहीं फेंका गया। ग्रामीणों का शक है कि यह हत्या किसी पुराने जमीन विवाद को लेकर की गई है। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है और परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। इस जघन्य हत्याकांड से इलाके में दहशत का माहौल है।