फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   samastipur fake tantrik shani dosh fraud woman gold jewellery mangalsutra ganesh chowk

Bihar News: बेटे पर शनि दोष का डर, फिर गहने उतरवाकर फरार, तांत्रिक बनकर महिला से ठगी

Fri, 21 Aug 2026 10:02 AM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Fri, 21 Aug 2026 10:02 AM IST
सार

समस्तीपुर के गणेश चौक पर बाइक सवार दो युवकों ने खुद को तांत्रिक बताकर एक महिला को उसके बेटे पर ‘शनि दोष’ होने का डर दिखाया। पूजा-पाठ और मंत्र जाप के नाम पर महिला से मंगलसूत्र और कान की बालियां उतरवाकर झोले में रखवा लीं।

विज्ञापन
samastipur fake tantrik shani dosh fraud woman gold jewellery mangalsutra ganesh chowk
समस्तीपुर में ठग तांत्रिकों के झांसे की शिकार पीड़िता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर के गणेश चौक पर अंधविश्वास और डर का फायदा उठाकर एक महिला से ठगी का मामला सामने आया है। बाइक सवार दो युवकों ने खुद को तांत्रिक बताकर महिला को उसके बच्चे के बार-बार दुर्घटना का शिकार होने और घर में परेशानियां रहने का डर दिखाया। इसके बाद पूजा-पाठ और मंत्र जाप कराने के नाम पर महिला से मंगलसूत्र और कान की बालियां उतरवा लीं। महिला को शनिदेव मंदिर में पूजा करने के लिए भेजकर दोनों युवक उसका झोला लेकर फरार हो गए। झोले में महिला के सोने के गहने रखे हुए थे। घटना के बाद पीड़िता ने नगर थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के जरिए दोनों आरोपियों की पहचान और तलाश में जुटी है।

विज्ञापन

बच्चे को दुर्घटना का डर दिखाकर बनाया निशाना

बताया जा रहा है कि गुरुवार को महिला बाजार की ओर जा रही थी। इसी दौरान गणेश चौक के पास बाइक सवार दो युवक उसके पीछे पहुंचे और उससे बातचीत शुरू कर दी। दोनों ने खुद को तांत्रिक बताते हुए महिला से कहा कि उसके घर में लगातार परेशानियां चल रही हैं और उसके बच्चे के बार-बार दुर्घटना का शिकार होने के पीछे ‘शनि दोष’ है। आरोप है कि युवकों ने डर और अंधविश्वास का सहारा लेकर महिला को अपनी बातों में फंसा लिया। इसके बाद उन्होंने महिला से अपने बताए तरीके से पूजा-पाठ और मंत्र जाप करने की बात कही। महिला ने उनकी बातों पर भरोसा कर उनके बताए अनुसार पूजा की तैयारी शुरू कर दी।

विज्ञापन

‘पूजा में गहने नहीं पहनने चाहिए’ कहकर उतरवाए आभूषण

इसके बाद दोनों युवकों ने महिला से मंत्र जाप करने को कहा। साथ ही यह भी बताया कि पूजा के दौरान सोने के आभूषण नहीं पहनने चाहिए। उनकी बातों में आकर महिला ने अपना मंगलसूत्र और कान की बालियां उतारकर झोले में रख लीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद युवकों ने महिला से आर्य समाज रोड स्थित शनिदेव मंदिर जाकर पूजा करने के लिए कहा। महिला जब मंदिर जाने लगी तो दोनों युवकों ने उसका झोला अपने पास रखने की बात कही। महिला ने भरोसा करते हुए झोला उन्हें सौंप दिया और मंदिर चली गई।

मंदिर से लौटी तो गायब मिले दोनों युवक

कुछ देर बाद महिला जब पूजा करके वापस लौटी तो दोनों युवक वहां से गायब थे। साथ ही उसका झोला भी मौके पर नहीं मिला। महिला ने आसपास दोनों युवकों की तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। झोले में रखे मंगलसूत्र और कान की बालियां लेकर दोनों आरोपी फरार हो चुके थे।
ठगी का एहसास होने के बाद महिला ने डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को नगर थाने ले गई। वहां पीड़िता ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए लिखित शिकायत दर्ज कराई।

पीड़िता सीडब्ल्यूसी में करती है काम

पीड़िता मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर डीह की रहने वाली बताई गई है। वह केंद्रीय भंडारण निगम यानी सीडब्ल्यूसी में कार्यरत है। घटना के बाद उसने पुलिस से आरोपियों की पहचान कर जल्द कार्रवाई करने की मांग की है।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

नगर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दोनों युवकों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।


पुलिस के अनुसार, आरोपियों की पहचान होने के बाद उनकी गिरफ्तारी के लिए आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि दोनों युवक पहले भी इस तरह की ठगी की घटनाओं में शामिल रहे हैं या नहीं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed