फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Samastipur Woman-man died after being hit by train on different railway tracks youth identified through mobile

Bihar News: ट्रेन से कटकर महिला समेत दो लोगों की मौत; युवक की मोबाइल से हुई पहचान, बेंगलुरु से लौट रहा था घर

Sat, 01 Mar 2025 05:51 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 01 Mar 2025 05:51 PM IST
सार

Samastipur News: समस्तीपुर में अलग-अलग रेलखंड पर महिला समेत दो लोगों की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। युवक की पहचान उसके पास मिले मोबाइल से कर ली गई। लेकिन महिला की पहचान नहीं हो सकी है। 

विज्ञापन
Samastipur Woman-man died after being hit by train on different railway tracks youth identified through mobile
घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समस्तीपुर जिले में दो अलग-अलग रेल खंडों पर ट्रेन से कटने के कारण दो लोगों की मौत हो गई। पहली घटना समस्तीपुर करपुरीग्राम स्टेशन के बीच बाजोपुर गांव के निकट स्थित 56 सी रेलवे गुमटी के निकट हुई। जबकि दूसरी घटना समस्तीपुर खगड़िया रेलखंड के भगवानपुर देसूआ स्टेशन के पास घटी। दोनों के शव पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिए हैं।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, समस्तीपुर मुजफ्फरपुर रेल खंड के समस्तीपुर करपुरीग्राम स्टेशन के बीच 56 सी रेलवे गुमटी के निकट शनिवार को एक युवक का शव रेलवे ट्रैक किनारे मिला। शव मिलने की सूचना पर कर्पूरीग्राम थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक युवक की पहचान उसके पास मिले मोबाइल के आधार पर की गई है। मृतक की पहचान बेतिया पुलिस जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बनीछपरा गांव के विष्णु राय के बेटे आकाश कुमार के रूप में की गई है। परिवार के लोगों के अनुसार युवक बेंगलुरु से घर वापस लौट रहा था। हालांकि उसके पास टिकट आदि बरामद नहीं हुआ है।
विज्ञापन

 
बताया जा रहा है कि समस्तीपुर करपुरीग्राम रेलखंड के बाजोपुर गांव के पास स्थित 56 सी नंबर रेलवे गुमटी के पास शनिवार को सुबह करीब 10:00 बजे लोगों ने रेलवे ट्रैक किनारे झाड़ी में एक युवक का शव देखा। इसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा मामले की जानकारी रेल पुलिस को दी। हालांकि आउटर सिग्नल के बाहर शव होने के कारण रेल पुलिस ने इसे स्थानीय थाने का मामला बताते हुए कर्पूरी ग्राम पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद कर्पूरी ग्राम थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
कर्पूरी ग्राम थाना अध्यक्ष बृजेश कुमार ने बताया कि युवक के पास मिले मोबाइल के आधार पर उसकी पहचान की गई है। परिवार के लोगों को सूचना दे दी गई है। अभी परिवार के लोग पहुंचे नहीं हैं।
 
वहीं, दूसरी घटना समस्तीपुर खगड़िया रेलखंड के भगवानपुर देसूवा स्टेशन के पास शनिवार को समस्तीपुर सहरसा पैसेंजर ट्रेन से कटकर एक महिला की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला स्टेशन पर रहकर ही भीख मांगने का काम करती थी। सुबह वह रेलवे ट्रैक पार कर रही थी। इसी दौरान वह समस्तीपुर से सहरसा की ओर जा रही पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गई। महिला कहां की रहने वाली है, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

 
जीआरपी इंस्पेक्टर बीपी आलोक ने बताया कि आसपास के लोगों का कहना है कि महिला भगवानपुर देसूआ स्टेशन पर रहकर भीख मांगती थी। सुबह वह रेलवे ट्रैक पार कर रही थी। इसी दौरान ट्रेन की चपेट में आ गई। उसकी पहचान नहीं हो पाई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed