{"_id":"68a87a96513c5c80430e4747","slug":"samastipur-news-sensation-due-to-finding-dead-body-of-a-middle-aged-man-villagers-blocked-rajghat-bridge-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, राजघाट पुल पर आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, राजघाट पुल पर आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया जाम
Fri, 22 Aug 2025 07:41 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Fri, 22 Aug 2025 07:41 PM IST
सार
Samastipur News: पुलिस ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि मृतक की पत्नी द्वारा लगाए गए आरोपों की पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
मृतक के परिजन बेहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र अंतर्गत राजघाट पुल के नीचे शुक्रवार सुबह एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान अरुण मुखिया (40) पिता जदू मुखिया निवासी राजघाट कुंडल 2 के रूप में हुई है। शव को देखने के बाद शौच के लिए गए ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। इसके बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए और गुस्साए ग्रामीणों ने राजघाट पुल को जाम कर दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- प्रीतम हत्याकांड: नौ दिन बाद भी आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं, मुंगेर में नाराज परिजनों ने जाम की सड़क
विज्ञापन
पत्नी ने लगाया हत्या का आरोप
घटना को लेकर मृतक की पत्नी पिंकी देवी (38) ने सिंघिया थाने में लिखित आवेदन दिया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि गुरुवार की रात करीब 10 बजे रोहित सिंह (35) नामक व्यक्ति अपने एक सहयोगी के साथ उनके घर आया और उनके पति को बाहर बुलाकर ले गया। इसके बाद वे पूरी रात अपने पति की तलाश करती रहीं, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। सुबह ग्रामीणों से सूचना मिली कि अरुण मुखिया का शव राजघाट पुल के नीचे पड़ा है। परिजनों का आरोप है कि रोहित सिंह और उसके साथी ने उनके पति की हत्या कर शव को पुल के नीचे फेंक दिया।
विज्ञापन
अनाज के लेन-देन को बताया विवाद की जड़
पिंकी देवी ने अपने आवेदन में बताया कि उनका पति अरुण मुखिया अनाज का कारोबार करता था। उन्होंने आरोपित रोहित सिंह को करीब दो लाख 20 हजार रुपये की मकई उधार बेची थी। जब अरुण मुखिया बार-बार बकाया राशि की मांग करने लगे, तो रोहित सिंह नाराज हो गया और इसी विवाद के कारण उनकी हत्या कर दी गई।
ग्रामीणों का आक्रोश और पुलिस की कार्रवाई
शव मिलने के बाद सैकड़ों लोग राजघाट पुल पर जमा हो गए और शव के साथ प्रदर्शन करते हुए सड़क जाम कर दिया। मौके पर सिंघिया और हसनपुर थाना पुलिस के साथ रोसड़ा डीएसपी संजय कुमार सिन्हा भी पहुंचे और हालात संभालने का प्रयास किया।
यह भी पढ़ें- Bihar Crime : पहले पेड़ से बांधकर भाई को पीटा, फिर लटका दिया शव; मृतक के परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप
डीएसपी ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि मृतक की पत्नी द्वारा लगाए गए आरोपों की पुलिस जांच कर रही है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।