{"_id":"68173cf54c0e6ed2e0023781","slug":"samastipur-news-husband-was-watching-cricket-match-in-neighbor-s-house-wife-hanged-herself-with-dupatta-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: पति पड़ोसी के घर में देख रहा था क्रिकेट मैच, पत्नी ने दुपट्टे से लटककर दी जान; जानें मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: पति पड़ोसी के घर में देख रहा था क्रिकेट मैच, पत्नी ने दुपट्टे से लटककर दी जान; जानें मामला
Sun, 04 May 2025 03:40 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sun, 04 May 2025 03:40 PM IST
सार
Samastipur News: पुलिस ने बताया कि महिला द्वारा फंदे से लटककर जान देने का मामला सामने आया है। स्थानीय थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। अभी परिवार के लोगों ने घटना के कारण को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जुटी लोगों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के मालपुर पूर्वी पट्टी तरसपुर वार्ड-2 में शनिवार रात एक विवाहिता ने फंदे से लटक कर जान दे दी। महिला की पहचान तरसपुर निवासी मो. रिजवान की पत्नी इशरत खातून (40) के रूप में हुई है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए रविवार सुबह सदर अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Bihar News: गंगा नदी में डूबे भाई-बहन, बेटे का शव मिला, बेटी की तलाश जारी; मां के सामने ही हुई हृदयविदारक घटना
विज्ञापन
घटना के संबंध में मृतक के पुत्र ने बताया कि उनके पिता रात में पड़ोसी के यहां आईपीएल क्रिकेट मैच देख रहे थे। मैच खत्म होने के बाद जब वह आए और गेट खोलने के लिए आवाज लगाई, लेकिन उसके बावजूद उसकी मम्मी ने अंदर से कोई आवाज नहीं दी। परिवार के लोगों ने गेट तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो देखा कि वह दुपट्टे के सहारे पंखे से लटकी हुई है और उनकी मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
उसने आगे बताया कि हल्ला होने पर आसपास लोगों की भीड़ जुट गई। इसके बाद घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हालांकि उसकी मां ने आत्महत्या क्यों की, इस बारे में वह कुछ नहीं बता पा रहा है। बच्चों के अनुसार परिवार में हमेशा झगड़ा होता रहता था।
यह भी पढ़ें- Bihar News: रेलवे ट्रैक के पास संदिग्ध हालात में मिला युवक का शव, पॉकेट से मिला आईडी कार्ड; हत्या की आशंका
दलसिंहसराय के डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि महिला द्वारा फंदे से लटककर जान देने का मामला सामने आया है। स्थानीय थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। अभी परिवार के लोगों ने घटना के कारण को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन