फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Samastipur District Magistrate President Draupadi Murmu respected

Bihar: चुनाव प्रबंधन में समस्तीपुर की बड़ी उपलब्धि, डीएम रोशन कुशवाहा को राष्ट्रपति के हाथों मिलेगा सम्मान

Sat, 24 Jan 2026 08:27 AM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Sat, 24 Jan 2026 08:27 AM IST
सार

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में उत्कृष्ट चुनाव प्रबंधन, आईटी आधारित नवाचार, मजबूत सुरक्षा व्यवस्था और शांतिपूर्ण मतदान के लिए समस्तीपुर का चयन किया गया है। डीएम रोशन कुशवाहा को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करेंगी।

विज्ञापन
Samastipur District Magistrate President Draupadi Murmu respected
समस्तीपुर जिलाधिकारी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी सम्मानित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समस्तीपुर बेहतर चुनाव प्रबंधन और सूचना प्रौद्योगिकी के प्रभावी उपयोग से शांतिपूर्ण विधानसभा चुनाव संपन्न कराने के लिए समस्तीपुर के डीएम रोशन कुशवाहा को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। यह जिले के लिए अत्यंत गौरव का विषय है कि चुनाव प्रबंधन में उत्कृष्टता के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया जा रहा है।
विज्ञापन


बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में उत्कृष्ट चुनाव प्रबंधन के लिए समस्तीपुर का चयन किया गया है, जिसमें डीएम रोशन कुशवाहा को माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों सम्मान प्राप्त होगा। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में जिले के उत्कृष्ट प्रदर्शन, बेहतर प्रबंधन, आईटी आधारित पहल, सुरक्षा व्यवस्था और चुनाव संचालन में किए गए नवाचारों को मान्यता देते हुए यह राष्ट्रीय पुरस्कार दिया जा रहा है।
विज्ञापन


पढ़ें:  तीन बच्चों की मां प्रेमी संग फरार, पति बच्चों को लेकर थाने पहुंचा; चार लाख की सहायता राशि भी ले उड़ी    
विज्ञापन
विज्ञापन


यह सम्मान राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2026 के अवसर पर माननीय राष्ट्रपति द्वारा जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा को प्रदान किया जाएगा। यह पुरस्कार भारतीय चुनाव प्रणाली की भव्यता, चुनाव सुधार, तकनीकी प्रगति और चुनाव प्रबंधन में किए गए नवीन प्रयोगों को प्रदर्शित करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर प्रदान किया जाता है। इस संबंध में डीएम रोशन कुशवाहा ने कहा कि यह सम्मान किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि पूरे जिले का सम्मान है। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया में सहयोग देने वाले सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और आम नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि सभी के सामूहिक प्रयास का परिणाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed