{"_id":"69e9e7a0bea05cad74015f3a","slug":"samastipur-atm-from-loot-sp-loot-test-test-darbhanga-news-c-1-1-noi1477-4199024-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: देर रात एटीएम पर धावा, गैस कटर से काटकर बदमाश ले उड़े लाखों रुपये; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: देर रात एटीएम पर धावा, गैस कटर से काटकर बदमाश ले उड़े लाखों रुपये; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
Thu, 23 Apr 2026 04:58 PM IST
दरभंगा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
Published by: दरभंगा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 04:58 PM IST
सार
Bihar News: समस्तीपुर के मोहनपुर रोड पर बदमाशों ने गैस कटर से कैनरा बैंक का एटीएम काटकर करीब 2.11 लाख रुपये चोरी कर लिए। घटना का खुलासा कैश भरने पहुंचे कर्मचारियों को हुआ। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
मामले की जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समस्तीपुर जिले की मोहनपुर रोड पर देर रात एक बड़ी आपराधिक वारदात सामने आई, जहां अज्ञात बदमाशों ने कैनरा बैंक के एटीएम को निशाना बनाते हुए गैस कटर मशीन से उसे काट डाला और उसमें रखे करीब 2 लाख 11 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। इस घटना के बाद इलाके में दहशत और असुरक्षा का माहौल बन गया है।
एटीएम मशीन से कैश मिला गायब
घटना का पता उस समय चला जब बैंक के कर्मचारी रोजमर्रा की प्रक्रिया के तहत एटीएम में नकदी भरने पहुंचे। एटीएम मशीन की हालत देखकर वे हैरान रह गए। मशीन पूरी तरह क्षतिग्रस्त थी और उसमें रखा कैश गायब था। तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
इस वारदात के बाद स्थानीय लोगों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नाराजगी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि यदि रात के समय प्रभावी पुलिस गश्ती और एटीएम केंद्रों पर सुरक्षा गार्ड की तैनाती होती, तो इस तरह की घटना को रोका जा सकता था। लगातार बढ़ रही चोरी और लूट की घटनाओं ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- प्रदेश में सड़क हादसों पर लगेगी लगाम, 700-800 खतरनाक स्थानों पर लगेंगे आईटीएमएस
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी अरविंद प्रताप सिंह और संजय कुमार पांडेय टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने एटीएम और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है, ताकि बदमाशों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जा सके। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और जल्द खुलासा करने का दावा कर रही है।