Nitish Cabinet Expansion: संजय सरावगी को नीतीश कैबिनेट में मिली जगह, पहली बार वार्ड पार्षद का जीते थे चुनाव
Sanjay Saraogi: संजय सरावगी को नीतीश कैबिनेट में जगह मिल गई है। पहली बार वे वार्ड पार्षद का चुनाव जीते थे। जानिए और भी इनके बारे में।
विस्तार
भाजपा नगर विधायक संजय सरावगी के बिहार विधानसभा में मंत्री बनाए जाने पर परिवार सहित इलाके के लोगों में खुशी का माहौल है। बता दें कि संजय सरावगी दरभंगा शहरी क्षेत्र से लगातार पांच बार से चुनाव जीतते आ रहे हैं। इस बार मंत्री बनाए जाने वाले लिस्ट में उनके नाम की घोषणा से भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी थी। उन्होंने दरभंगा शहरी विधानसभा से लगातार पांच बार जीतने वाले पहले विद्यायक हैं। उन्होंने एमए और एमबीए तक की शिक्षा ग्रहण कर रखी है।
संजय सरावगी जन्म 1969 में हुआ था। उन्होंने मिथिला विश्विद्यालय से एमए तक की पढ़ाई की है। संजय की राजनीतिक शुरुआत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से हुई थी। इसके बाद उन्होंने 2003 में नगर निगम में वार्ड नम्बर 6 से वार्ड पार्षद का चुनाव जीतकर पहली बार वार्ड पार्षद बने थे। संजय सरावगी ने फरवरी 2005 में और फिर अक्तूबर 2005 में, फिर 2010 में दरभंगा से निकटतम राजद उम्मीदवार को 26,000 मतों के अंतर से हराकर दरभंगा के नगर विधायक बने थे। उसके बाद से लगातार विधायक बने हुए है।
उन्होंने 2015 के बिहार विधानसभा चुनाव में फिर से महागठबंधन के उम्मीदवार और पूर्व मेयर ओमप्रकाश खेरिया को 7000 मतों के अंतर से हराया। अप्रैल 2018 में उन्हें प्रकल्प समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में उन्होंने फिर से राजद उम्मीदवार अमरनाथ गामी को 10,000 से अधिक मतों के अंतर से हराया।
संजय सरावगी का परिवार व्यवसायिक पृष्ठभूमि से आते हैं। उनके पिता का परमेश्वर लाल हैं। संजय सरावगी की पत्नी शोभा सरावगी गृहणी हैं। संजय सरावगी विधानसभा में राजद विधायक भाई वीरेंद्र के साथ हुई बकझक कर बाद से भाजपा के फायर ब्रांड विधायक के रूप में उभरे थे। भाजपा ने इन्हें अभी हाल ही महाराष्ट्र के चुनाव और दिल्ली विधानसभा के चुनाव में भी लगाया था। जहां इन्होंने प्रचार किया वहां का परिणाम भी भाजपा के पक्ष में आया था। वहीं, दरभंगा में एम्स के शिलान्यास और अभी भागलपुर में प्रधानमंत्री के दौरे में तैयारी में भी संजय सरावगी को लगाया गया था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.