{"_id":"68b6622767a20260c0012a16","slug":"newly-married-woman-found-hanging-in-suspicious-circumstances-sensation-in-the-area-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: संदिग्ध हालात में फंदे से झूलती मिली नवविवाहिता, इलाके में सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: संदिग्ध हालात में फंदे से झूलती मिली नवविवाहिता, इलाके में सनसनी
Tue, 02 Sep 2025 08:53 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मधुबनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मधुबनी
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Tue, 02 Sep 2025 08:53 AM IST
सार
मधुबनी के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ी बाजार गदियानी मोहल्ले में संदिग्ध परिस्थितियों में एक नवविवाहिता का शव फंदे से लटका हुआ मिला। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मधुबनी में बड़ी बाजार गदियानी मोहल्ले में शनिवार देर शाम एक नवविवाहिता का शव फंदे से झूलता मिला। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतका की शादी लगभग पांच महीने पहले हुई थी। वह किराना व्यवसायी और आटा चक्की संचालक रामचंद्र प्रसाद के किराए के मकान में रहती थी। शव उसके ही कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला।
पढ़ें: छिंदवाड़ा के बेलगांव में सनसनीखेज वारदात: चोरी के इरादे से घुसे आरोपियों ने की युवक की हत्या, आक्रोश; रोड जाम
घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, मधुबनी भेज दिया। थाना अध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल यह आत्महत्या है या कुछ और, इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही हो पाएगी। नवविवाहिता की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। रो-रोकर उनका बुरा हाल है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और सच्चाई सामने आने का इंतजार है।