फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Navratri: In Darbhanga, a youth was beaten up for not giving donation in name of Navratri

Navratri: दरभंगा में नवरात्रि के नाम पर जबरन चंदा न देने पर युवक की पिटाई, पुलिस मामले की जांच में जुटी

Fri, 04 Oct 2024 09:42 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 04 Oct 2024 09:42 PM IST
सार

Darbhanga News: सदर डीएसपी अमित कुमार ने बताया कि पुलिस ने वायरल वीडियो को संज्ञान में लिया है और उसके आधार पर उपद्रवियों की पहचान की जा रही है। पीड़ित दिव्यांशु द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन
Navratri: In Darbhanga, a youth was beaten up for not giving donation in name of Navratri
वायरल वीडियो का स्क्रीनग्रैब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दरभंगा जिले के नगर थानाक्षेत्र में हसनचौक दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों द्वारा जबरन चंदा मांगने और विरोध करने पर एक युवक की पिटाई का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी फैल गई है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है और उपद्रवियों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, पूजा समिति के सदस्य चौधरी दिव्यांशु के घर जबरन 1,100 रुपये का चंदा मांगने पहुंचे थे। दिव्यांशु ने जब यह राशि देने में असमर्थता जताई, तो समिति के एक सदस्य ने उसे थप्पड़ मार दिया। इसके बाद अन्य सदस्य भी मारपीट में शामिल हो गए, जिससे दिव्यांशु के सिर पर गंभीर चोटें आईं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि समिति के सदस्य दिव्यांशु को बेरहमी से पीट रहे हैं और फिर धमकी देते हुए मौके से भाग जाते हैं।
विज्ञापन

 
घटना का वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोग समिति की जबरन चंदा वसूली और मनमानी पर नाराजगी जता रहे हैं। सदर डीएसपी अमित कुमार ने बताया कि पुलिस ने वायरल वीडियो को संज्ञान में लिया है और वीडियो के आधार पर उपद्रवियों की पहचान की जा रही है। पीड़ित दिव्यांशु द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की पहचान होते ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सदर डीएसपी ने दुर्गा पूजा समितियों से अपील की है कि वे किसी से जबरदस्ती चंदा वसूलने का प्रयास न करें। अगर इस तरह की कोई शिकायत मिली, तो संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed