{"_id":"68285d29e943e7256003074e","slug":"bihar-election-2025-prashant-kishore-says-nitish-s-govt-insensitivity-during-covid-forced-me-to-enter-politics-2025-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Election: ‘Covid के दौरान नीतीश सरकार की असंवेदनशीलता ने राजनीति में उतरने को किया मजबूर’, PK ने कहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Election: ‘Covid के दौरान नीतीश सरकार की असंवेदनशीलता ने राजनीति में उतरने को किया मजबूर’, PK ने कहा
Sat, 17 May 2025 03:25 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sat, 17 May 2025 03:25 PM IST
सार
Bihar Election 2025: जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने मैंने 2015 के विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को ऐतिहासिक जीत दिलाने में भूमिका निभाई थी। अगर मुझे सत्ता की चाह होती, तो उसी वक्त कोई पद मिल सकता था। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
जन सुराज पार्टी प्रमुख प्रशांत किशोर
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चुनावी रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर ने दावा किया है कि कोविड-19 महामारी के दौरान बिहार में नीतीश कुमार सरकार की असंवेदनशीलता ने उन्हें राजनीति में उतरने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
‘सत्ता चाहिए होती, तो 2015 में ही ले लेता’
एक पॉडकास्ट में बोलते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि मैंने 2015 के विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को ऐतिहासिक जीत दिलाने में भूमिका निभाई थी। अगर मुझे सत्ता की चाह होती, तो उसी वक्त कोई पद मिल सकता था। लेकिन मेरा उद्देश्य तब भी कुछ और था, और आज भी बदलाव की राजनीति है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Bihar News: वार्ड पार्षद पर चचेरी बहू से दुष्कर्म का आरोप, वीडियो से ब्लैकमेल कर बनाया अपना शिकार; FIR दर्ज
विज्ञापन
‘बंगाल चुनाव के बाद लिया राजनीति में आने का निर्णय’
पीके ने बताया कि 2021 में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद उन्होंने निर्णय लिया कि अब वे चुनावी अभियान प्रबंधन नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि मैंने काफी सोच-विचार के बाद जन सुराज पार्टी की नींव रखी।
यह भी पढ़ें- Bihar: संदिग्ध हालात में पेड़ से लटका मिला नेपाली युवक का शव, तीन शादियां की, पर एक भी पत्नी नहीं टिकी; जानें
‘नेता जानते हैं, काम नहीं करेंगे फिर भी वोट मिल जाएगा’
बिहार की राजनीतिक व्यवस्था पर टिप्पणी करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि यहां के नेताओं को विश्वास है कि वे काम न भी करें, तब भी उन्हें वोट मिलेंगे। जब तक यह मानसिकता नहीं बदलेगी, तब तक बिहार आगे नहीं बढ़ेगा।