फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   four people died in fatal road accident in madhubani nh 27 after truck collided with scorpio

Bihar News: स्कॉर्पियो और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर, भीषण दुर्घटना में चार लोगों की मौत

Thu, 05 Mar 2026 12:33 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Thu, 05 Mar 2026 12:33 PM IST
सार

Bihar News: मधुबनी जिले के फुलपरास थाना क्षेत्र में स्कॉर्पियो और ट्रक की आमने-सामने टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई। हादसा गलत लेन में वाहन चले जाने के कारण होने की आशंका है। मृतक हरियाणा के कुरुक्षेत्र निवासी बताए जा रहे हैं, जो बिहार घूमने आए थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
four people died in fatal road accident in madhubani nh 27 after truck collided with scorpio
सड़क हादसा चार लोगों की मौत

विस्तार

मधुबनी जिले में गुरुवार को एक भीषण और दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। स्कॉर्पियो और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में स्कॉर्पियो में सवार चार लोगों की मौत हो गई। घटना फुलपरास थाना क्षेत्र के खोपा चौक के समीप प्रसाद चौक के पास की है। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर जुट गए।

विज्ञापन


दरभंगा की ओर से आ रही थी स्कॉर्पियो
मिली जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो दरभंगा की ओर से आ रही थी। बताया जा रहा है कि खोपा चौक से पहले वाहन अचानक डिवाइडर पार कर विपरीत दिशा में चला गया। उसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक से उसकी सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इसमें सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य की अनुमंडल अस्पताल झंझारपुर ले जाने के दौरान रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही फुलपरास थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया गया है, जबकि घायलों को अनुमंडल अस्पताल झंझारपुर भेजा गया। पुलिस का कहना है कि स्कॉर्पियो हरियाणा नंबर की बताई जा रही है और वाहन मालिक से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के सवाल पर क्या बोलें NDA के विधायक, जानें किसने क्या कहा?

हरियाणा का रहने वाला है मृतक
प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि गलत लेन में जाने के कारण यह भीषण टक्कर हुई। जानकारी के अनुसार मृतक हरियाणा के कुरुक्षेत्र निवासी बताए जा रहे हैं। वे सभी बिहार घूमने आए थे। स्कॉर्पियो का नंबर HR 07 AG 3683 बताया गया है। फुलपरास थानाध्यक्ष विक्रम आचार्य से कई बार संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। अब पुलिस जांच में आगे क्या तथ्य सामने आते हैं, इस पर सबकी नजर बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed