फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Madhubani News: Bullies beat a 13-year-old girl with a stick and seriously injured her, died at PMCH

Bihar News: मधुबनी में दबंगों ने 13 साल की लड़की को डंडे से पीट-पीट कर किया अधमरा, PMCH में इलाज के दौरान मौत

Tue, 25 Jun 2024 12:16 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 25 Jun 2024 12:16 PM IST
सार

Madhubani News: डीएसपी सुधीर कुमार ने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी का दावा किया है। बहरहाल मासूम की मौत से आक्रोशित परिजन हत्यारे को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
Madhubani News: Bullies beat a 13-year-old girl with a stick and seriously injured her, died at PMCH
बच्ची की मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मधुबनी जिले में दबंगों ने एक 13 वर्षीय बच्ची को लाठी-डंडे से पीट-पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसके बाद परिजनों ने उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे डीएमसीएच दरभंगा रेफर कर दिया। वहां भी डॉक्टरों ने इलाज कर बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई। घटना ललमनिया थानाक्षेत्र के डूबरबोना गांव की है।

विज्ञापन


परिजन ने बताया कि पड़ोसी से ई-रिक्शा लगाने को लेकर मामूली विवाद हुआ था। तभी ई-रिक्शा लगाकर युवक आया और लड़की पर जानलेवा हमला कर दिया। लड़की को बचाने पहुंचे उसके भाई पर भी हमला कर दिया। मारपीट में लड़की समेत तीन लोग घायल हो गए। उसके बाद परिजन लड़की को बेहोशी की हालत में स्थानीय अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उसे दरभंगा रेफर कर दिया। डीएमसीएच से भी चिकित्सकों ने उसे PMCH रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान लड़की की मौत हो गई। शव पहुंचते ही गांव में मातम छा गया और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन


मृतका की मां ने बताया कि बच्ची घर में पढ़ रही थी। ई-रिक्शा को लेकर मामूली विवाद हुआ था। जैसे ही बच्ची बाहर निकली लाठी-डंडे से उसके सिर पर हमला कर दिया, जिससे लड़की घायल हो गई। पटना में उसकी मौत हो गई है। बच्ची की मां की हालत रो-रो कर बेहद ही खराब हो चुकी है। लोग सांत्वना देने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फुलपरास डीएसपी सुधीर कुमार ने बताया कि फुलपरास अनुमंडल के ललमनिया थानाक्षेत्र के डूबरबोना गांव में ई-रिक्शा लगाने को लेकर दो परिवारों के बीच आपस में मारपीट की गई थी। उसमें गुलनाज नाम की बच्ची के सिर में चोट आई थी। उसे तुरंत स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया यहां से डीएमसीएच दरभंगा रेफर कर दिया गया और फिर वहां से पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई है। हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापामारी कर रही है। डीएसपी सुधीर कुमार ने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी का दावा किया है। बहरहाल मासूम की मौत से आक्रोशित परिजन हत्यारे को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed