{"_id":"667aa38e705d9009550ddf5b","slug":"madhubani-fight-broke-out-over-minor-dispute-regarding-water-flowing-from-drain-person-was-beaten-to-death-2024-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: नाले से पानी बहाने के मामूली झगड़े को लेकर हुई मारपीट, मधुबनी में शख्स की पीट-पीट कर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: नाले से पानी बहाने के मामूली झगड़े को लेकर हुई मारपीट, मधुबनी में शख्स की पीट-पीट कर हत्या
Tue, 25 Jun 2024 04:31 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 25 Jun 2024 04:31 PM IST
सार
Madhubani News: बासोपट्टी थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया घटना को लेकर मृतक के बेटे द्वारा आठ व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी कर रही है। पुलिस ने हत्या के आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
अस्पताल पहुंचे मृतक के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मधुबनी जिले में नाले से पानी बहाने के मामूली झगड़े में एक युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। इस घटना को लेकर गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। यह घटना बासोपट्टी थाना क्षेत्र के मनमोहन गांव की है। बताया जा रहा है कि बांस-बल्ले से युवक के सिर पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। उसके बाद परिजन उसे सीएचसी बासोपट्टी में ले गए। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे डीएमसीएच दरभंगा रेफर कर दिया। फिर वहां से पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान घायल गंगाराम यादव की मौत हो गई। गंगाराम के तीन बेटे और पांच बेटियां हैं।
विज्ञापन
इधर, बासोपट्टी थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया घटना को लेकर मृतक के बेटे द्वारा आठ व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी कर रही है। पुलिस ने हत्या के आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि नल का पानी बहाने को लेकर दीवार के पास नाला बनाया जा रहा था। इस दौरान गंगाराम यादव को बांस-बल्ले से सिर पर जमकर हमला किया गया। इस घटना में गंगाराम यादव सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दोनों को सीएचसी बासोपट्टी से प्राथमिक इलाज के बाद दरभंगा रेफर किया गया था। जहां से पटना पीएमसीएच रेफर किया गया। वहीं, पीएमसीएच में इलाज के दौरान पीड़ित गंगाराम यादव की मौत हो गई। मौत के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो चुका है।
विज्ञापन