फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   LS Polls: Voting for Darbhanga Lok Sabha was conducted peacefully voting reduced by 2 percent compared to 2019

LS Polls 2024: दरभंगा लोकसभा के लिए शांतिपूर्ण तरीके से निपटा मतदान, 2019 के मुकाबले दो प्रतिशत कम हुई वोटिंग

Tue, 14 May 2024 12:18 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 14 May 2024 12:18 PM IST
सार

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम राजीव रोशन ने बताया कि चुनाव कार्य में लगे सभी कर्मियों के सहयोग से दरभंगा लोकसभा क्षेत्र के साथ-साथ समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र के आंशिक क्षेत्र हायाघाट और कुशेश्वरस्थान विधानसभा क्षेत्र में भी शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हुआ।

विज्ञापन
LS Polls: Voting for Darbhanga Lok Sabha was conducted peacefully voting reduced by 2 percent compared to 2019
लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण में दरभंगा संसदीय सीट के लिए मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। लेकिन पिछले 2019 के लोकसभा चुनाव के मुकाबले इस बार 2.29 प्रतिशत मतदान कम हुआ। पिछले लोकसभा चुनाव में जहां 58.35 प्रतिशत मतदान हुआ था। वहीं, इस बार 56.6 प्रतिशत मतदाताओं ने ही अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

विज्ञापन

 
जिले में मतदान समाप्त होने के बाद जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम राजीव रोशन ने देर शाम बाजार समिति स्थित मतगणना केंद्र में प्रेस वार्ता की। उन्होंने कहा कि चुनाव कार्य में लगे सभी कर्मियों के सहयोग से दरभंगा लोकसभा क्षेत्र के साथ-साथ समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र के आंशिक क्षेत्र हायाघाट और कुशेश्वरस्थान विधानसभा क्षेत्र में भी शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हुआ। उन्होंने बताया कि मतदान करने के लिए मतदाताओं को विभिन्न मध्यमों से लगातार प्रेरित किया जा रहा था। इसका प्रभाव है कि 56.6 प्रतिशत हो पाया। उन्होंने बताया कि बहादुरपुर विधानसभा 59.93 प्रतिशत मतदान के साथ जिले में पहले स्थान पर रहा। वहीं, 57.97 प्रतिशत मतदान के साथ गौड़ाबौराम विधानसभा का इलाका दूसरे नंबर पर रहा तो बेनीपुर 55.08, अलीनगर 56.98, दरभंगा ग्रामीण 54.98 और दरभंगा नगर में 53.98 प्रतिशत मतदान हो सका।
विज्ञापन



 
जिला निर्वाचन पदाधिकारी राजीव रोशन ने बताया कि मतदान के बाद ईवीएम और वीवीपैट को बाजार समिति स्थित वज्रगृह में सुरक्षित रखा गया है। डीएम ने बताया कि ईवीएम की सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इसको लेकर तीन लेयर की सुरक्षा रखी गई है। तीन शिफ्टों में सुरक्षाकर्मी मतगणना होने तक यहां तैनात रहेंगे। वहीं, उम्मीदवारों के प्रतिनिधियों के रहने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
वहीं, एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने बताया कि लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया है। इस चुनाव के दौरान कुल 17 लोगों को हिरासत में लेकर थाना पर डिटेन कराया गया था, जिन्हें शाम को बांड भरवाकर छोड़ दिया गया है। चुनाव से संबंधित किसी भी तरह की कोई भी प्राथमिकी किसी भी थाने में दर्ज नहीं की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed