फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   LS Election 2024 Young Voters to Decide Fate of Candidates From Three Lok Sabha Constituencies Madhubani

LS Election 2024: किसके सिर सजेगा ताज, तीन लोकसभा के उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे 44 हजार युवा मतदाता

Thu, 21 Mar 2024 11:26 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 21 Mar 2024 11:26 AM IST
सार

Bihar LS Chunav 2024: आगामी 2024 के होने वाले लोकसभा चुनाव में जिले के अंतगर्त तीन लोकसभा क्षेत्र आती है। जिसमें दरभंगा के अलावा मधुबनी और समस्तीपुर लोकसभा का क्षेत्र है। दरभंगा लोकसभा में कुल 10 विधानसभा क्षेत्र आती है। जिसमें 6 दरभंगा, 2 समस्तीपुर और 2  मधुबनी विधानसभा क्षेत्र हैं। ऐसे समय में जिले के नए युवा मतदाताओं की भागीदारी ज्यादा दिख रही है।

विज्ञापन
LS Election 2024 Young Voters to Decide Fate of Candidates From Three Lok Sabha Constituencies Madhubani
तीन लोकसभा के उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इस लोकसभा चुनाव में दरभंगा जिले में 44 हजार से अधिक युवा मतदाता पहली बार मतदान करेंगे। ये 44 हजार नए मतदाता तीन लोकसभा क्षेत्रों के उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। दरभंगा लोकसभा क्षेत्र के लिए पहली बार मतदान करने वाले युवा मतदताओं की संख्या 25 हजार 385 है। वहीं, समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र के लिए 9 हजार 143 तथा मधुबनी लोकसभा क्षेत्र के लिए 10 हजार 95 युवा पहली बार मताधिकार का प्रयोग करने वाले हैं।

विज्ञापन

दरभंगा संसदीय क्षेत्र
अधिसूचना के अनुसार दरभंगा एवं समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र में 13 मई को तथा मधुबनी लोकसभा क्षेत्र के लिए 20 मई को मतदान होना है। दरभंगा संसदीय क्षेत्र के कुल छह विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र आते हैं, जिसमें गौड़ाबौराम, बेनीपुर, अलीनगर, दरभंगा ग्रामीण, दरभंगा शहरी एवं बहादुरपुर के कुल 17 लाख 74 हजार 656 मतदाता 1785 मतदान केन्द्रों पर अपने मतदान करेंगे। यहां कुल नौ लाख 33 हजार 122 पुरूष मतदाता, आठ लाख 41 हजार 499 महिला मतदाता मतदान करेंगे। वहीं जिले में 35 थर्ड जेंडर मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। इन मतदाताओं में 18-19 आयु वर्ग में कुल 25 हजार 385 मतदाता है, जिनमें 15 हजार 286 पुरूष, 10 हजार 97 महिला तथा दो थर्ड जेंडर शामिल है।

विज्ञापन

समस्तीपुर संसदीय क्षेत्र
वहीं बात करें समस्तीपुर संसदीय क्षेत्र की तो यहां दो विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र आते हैं। जिसमें कुशेश्वरस्थान (अ.जा.) एवं हायाघाट। इन दोनों विधानसभा में कुल पांच लाख 18 हजार 150 मतदाता यहां के उम्मीदवारों की किस्मत तय करेंगे। इनमें से दो लाख 71 हजार 961 पुरूष मतदाता है, जबकि दो लाख 46 हजार 182 महिला मतदाता मतदान करेंगी। जिले में सात थर्ड जेंडर मतदाता भी मतदान करते

विज्ञापन
विज्ञापन

नजर आएंगे। इनमें 18-19 आयुवर्ग के कुल नौ हजार 143 मतदाता पहली बार ईवीएम का मतदान करेंगे। इनमें पांच हजार 389 पुरूष, तीन हजार 753 महिला एवं एक थर्ड जेंडर शामिल हैं।


मधुबनी संसदीय क्षेत्र
बता दें कि मधुबनी संसदीय क्षेत्र में लोकसभा के लिए मतदान 20 मई को होना है। जिसका कुछ हिस्सा दरभंगा जिले केवटी एवं जाले विधानसभा क्षेत्र में पड़ता है। जिसमें कुल छह लाख 26 हजार 600 मतदाता 634 मतदान केन्द्रों पर मतदान करेंगे। इनमें पुरूष मतदाताओं की संख्या तीन लाख 30 हजार 432 है, जबकि महिला मतदाताओं की संख्या दो लाख 96 हजार 156 है। वहीं थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या 12 है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed