फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Liquor syndicate busted in Samastipur, Bihar: Four including main accused arrested

समस्तीपुर में शराब सिंडिकेट का भंडाफोड़: मुख्य आरोपी समेत चार गिरफ्तार, हथियार और स्प्रिट बरामद

Sun, 27 Jul 2025 08:58 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 27 Jul 2025 08:58 PM IST
सार

Bihar: एसपी ने बताया कि हाल ही में रूपेश की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, जिसमें वह दो पिस्टल के साथ दिखाई दे रहा था। पूछताछ में रूपेश ने बताया कि पिस्टल उसके साथी अभिषेक के पास है।

विज्ञापन
Liquor syndicate busted in Samastipur, Bihar: Four including main accused arrested
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समस्तीपुर पुलिस को वाहन चेकिंग के दौरान बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कुख्यात शराब सिंडिकेट संचालक नवीन सिंह गिरोह के सदस्य रूपेश चौधरी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में एक किशोर भी शामिल है। इनके पास से दो देसी पिस्टल, कारतूस और बड़ी मात्रा में स्प्रिट बरामद की गई है।

विज्ञापन

गिरफ्तार बदमाशों में मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव निवासी रूपेश चौधरी, कपूरीग्राम थाना क्षेत्र के बाढ़ी गांव निवासी अभिषेक उर्फ लक्ष्मी, फतेहपुर गांव निवासी विकास कुमार और एक किशोर सुमन सौरभ (निवासी कपूरीग्राम) शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक (एसपी) संजय पांडेय ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि अपराधी रूपेश चौधरी एक किशोर के साथ स्कूटी पर सवार होकर निकल रहा है। सूचना के आधार पर एनएच पर चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी दौरान रूपेश को रोका गया, जिसकी तलाशी में एक देसी पिस्टल और स्प्रिट बरामद हुई।

विज्ञापन


पढ़ें: Bihar Accident: परिजनों को बिना बताए दुर्गावती डैम में नहाने गए पांच बच्चे, एक की डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

वायरल तस्वीर से खुला राज
एसपी ने बताया कि हाल ही में रूपेश की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, जिसमें वह दो पिस्टल के साथ दिखाई दे रहा था। पूछताछ में रूपेश ने बताया कि पिस्टल उसके साथी अभिषेक के पास है। इसके बाद पुलिस ने अभिषेक के घर छापेमारी की, जहां से विकास और सुमन सौरभ को भी गिरफ्तार किया गया। यहां से एक और पिस्टल बरामद की गई।

पूछताछ में पता चला कि यह गिरोह स्प्रिट से मिलावटी शराब तैयार करता था और उसका अवैध कारोबार करता था। रूपेश का संबंध कुख्यात शराब माफिया ननकी से भी बताया जा रहा है। गिरोह का मकसद इलाके में दबदबा बनाना था, जिसके लिए ये हथियारों के साथ अपनी तस्वीरें वायरल करते थे।

आरोपियों पर दर्ज हैं गंभीर मामले
गिरफ्तार रूपेश चौधरी पर हत्या, लूट समेत कुल आठ गंभीर मामले मुसरीघरारी थाना में दर्ज हैं। वर्तमान में वह एक पुराने मामले में जमानत पर था। पुलिस अब कोर्ट से उसकी बेल रद्द करने की अनुशंसा करेगी। वहीं गिरफ्तार किशोर को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया है, जबकि अन्य तीनों को जेल भेज दिया गया है। एसपी संजय पांडेय ने कहा कि जिले में अपराध और अवैध शराब कारोबार पर सख्ती से कार्रवाई जारी रहेगी। जो भी इसमें शामिल होंगे, उन्हें किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed