फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   rohtas bihar news: young man died by drowning in reservoir, accident while bathing, sasaram news

Bihar Accident: परिजनों को बिना बताए दुर्गावती डैम में नहाने गए पांच बच्चे, एक की डूबने से मौत

Sun, 27 Jul 2025 08:53 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास Published by: पटना ब्यूरो Updated Sun, 27 Jul 2025 08:53 PM IST
सार

घटना के बाद अन्य बच्चों ने गांव लौटकर परिजनों और ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। सूचना मिलते ही चेनारी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया।

विज्ञापन
rohtas bihar news: young man died by drowning in reservoir, accident while bathing, sasaram news
पोस्टमार्टम हाउस में परिजन

विस्तार

रोहतास जिले के चेनारी थाना क्षेत्र अंतर्गत दुर्गावती जलाशय में रविवार को नहाने के दौरान एक किशोर की डूबकर मौत हो गई। मृतक की पहचान शिवसागर प्रखंड के किरहिंडी गांव निवासी सुनील शर्मा के 14 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार के रूप में हुई है। सूरज स्थानीय विद्यालय में कक्षा 9वीं का छात्र था।

विज्ञापन

छिपकर गए थे डैम पर नहाने

परिजनों के अनुसार, रविवार की दोपहर गांव के कुल पांच बच्चे घरवालों को बिना बताए दुर्गावती डैम नहाने के लिए निकल गए थे। सभी बच्चे जलाशय में कूदकर नहा रहे थे, तभी सूरज का पैर जलकुंभी में फंस गया। उसने बाहर निकलने की कोशिश की, लेकिन असफल रहा। साथी बच्चों से भी उसे कोई मदद नहीं मिल सकी और वह गहरे पानी में डूब गया।

विज्ञापन


पढ़ें: नवादा में दो धार्मिक स्थलों की मूर्तियां खंडित, इलाके में तनाव; प्रशासन अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पहुंचे ग्रामीण और पुलिस

घटना के बाद अन्य बच्चों ने गांव लौटकर परिजनों और ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। सूचना मिलते ही चेनारी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद किशोर का शव बाहर निकाला गया। शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

पोस्टमार्टम के बाद शव सौंपा गया परिजनों को

चेनारी थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सासाराम भेजा गया था। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed