फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Left parties protest against changes in MNREGA bulldozer action fertilizer black marketing paddy procurement

Bihar: मनरेगा में बदलाव, बुलडोजर एक्शन और कालाबाजारी से लेकर धान खरीद तक उठी आवाज, वामदलों का जोरदार प्रदर्शन

Mon, 05 Jan 2026 06:17 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Mon, 05 Jan 2026 06:17 PM IST
सार

Samastipur News: समस्तीपुर के ताजपुर में मनरेगा, बुलडोजर कार्रवाई, खाद कालाबाजारी और धान खरीद की मांगों को लेकर भाकपा माले, भाकपा और माकपा ने जुलूस व धरना दिया। प्रखंड मुख्यालय पर प्रदर्शन कर बीडीओ को स्मार पत्र सौंपा गया।

विज्ञापन
Left parties protest against changes in MNREGA bulldozer action fertilizer black marketing paddy procurement
वामदलों ने प्रखंड मुख्यालय पर किया विशाल जंगजू प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समस्तीपुर जिले के ताजपुर में मनरेगा में बदलाव, बुलडोजर एक्शन पर रोक, खाद की कालाबाजारी पर नियंत्रण और धान खरीद की गारंटी जैसी मांगों को लेकर भाकपा माले, भाकपा और माकपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर प्रखंड मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने घंटों नारेबाजी की और बाद में धरना पर बैठ गए।

विज्ञापन

 
राजधानी चौक से निकला जुलूस
सोमवार को बड़ी संख्या में वामदलों के किसान-मजदूर संगठनों के कार्यकर्ता अपने हाथों में झंडे, बैनर और मांगों से जुड़े नारे लिखी तख्तियां लेकर राजधानी चौक से जुलूस की शक्ल में निकले। जुलूस प्रखंड मुख्यालय पहुंचा, जहां प्रखंड कार्यालय के समक्ष आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन

 
धरना और सभा का आयोजन
प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ता धरना पर बैठ गए। मौके पर भाकपा माले के प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह और भाकपा के अंचल सचिव रामप्रीत पासवान की संयुक्त अध्यक्षता में सभा आयोजित हुई। सभा का संचालन खेग्रामस के प्रखंड सचिव प्रभात रंजन गुप्ता और बिहार खेत मजदूर यूनियन के रामबृक्ष राय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वामदलों ने प्रखंड मुख्यालय पर किया विशाल जंगजू प्रदर्शन
 
वक्ताओं ने रखीं अपनी बातें
सभा को किसान महासभा के ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह, संजीव राय, राजदेव प्रसाद सिंह, भाकपा माले के आसिफ होदा, मो. एजाज, मो. क्यूम, शंकर महतो, मुकेश कुमार गुप्ता, मनोज साह, खेग्रामस के मो. नौशाद, भाकपा के मो. अलाउद्दीन, बिगन राम, नंदलाल पंडित, शंकर राय, सिंहासन देवी और माकपा के रामानंद चौधरी सहित कई नेताओं ने संबोधित किया।


यह भी पढ़ें- Bihar News: क्रिकेट मैच देखकर लौटते वक्त दर्दनाक हादसा, दो युवकों की गई जान
 
मनरेगा और श्रम कानूनों पर सवाल
अध्यक्षीय संबोधन में माले नेता सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने मनरेगा को खत्म करने और इससे महात्मा गांधी का नाम हटाने के प्रयासों से केंद्र सरकार को बाज आने को कहा। उन्होंने मजदूर हितैषी 44 कानूनों को खत्म कर कंपनी हित में बनाए गए चार श्रम संहिता बिल वापस लेने की मांग उठाई।
 
बुलडोजर एक्शन और खाद संकट का मुद्दा
भाकपा नेता रामप्रीत पासवान ने बिना वैकल्पिक व्यवस्था के गरीबों पर बुलडोजर चलाने पर रोक लगाने की मांग की। उन्होंने खाद की कालाबाजारी रोककर किसानों को निर्धारित मूल्य पर खाद उपलब्ध कराने की गारंटी, हर पंचायत में नलकूप की व्यवस्था, सरकारी जमीन पर बसे लोगों को पर्चा, भूमिहीनों को वास भूमि और आवास देने की मांग रखी। प्रदर्शन के अंत में मांगों से संबंधित पांच सूत्री स्मार पत्र बीडीओ रवि भूषण को सौंपा गया। नेताओं ने मांगें तत्काल पूरी नहीं होने पर आंदोलन को और तेज करने की चेतावनी दी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed