फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   know the facts about shila mandal bihar cabinet minister in samrat choudhary bihar government bihar news

Bihar Cabinet: सम्राट चौधरी सरकार में फिर मंत्री बनेंगी शीला मंडल, करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं विधायक

Thu, 07 May 2026 12:57 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Thu, 07 May 2026 12:57 PM IST
सार

Bihar Cabinet: मधुबनी के फुलपरास से जदयू विधायक शीला मंडल को सम्राट चौधरी सरकार में फिर मंत्री बनाया जा रहा है। अति पिछड़ा वर्ग और महिला सशक्तिकरण की मजबूत नेता मानी जाने वाली शीला मंडल जदयू का प्रमुख चेहरा हैं।

विज्ञापन
know the facts about shila mandal bihar cabinet minister in  samrat choudhary bihar government bihar news
बिहार सरकार की नई मंत्री शीला मंडल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फुलपरास विधानसभा सीट से जनता दल (यूनाइटेड) की विधायक शीला मंडल ने एक बार फिर चुनाव जीत दर्ज की है। वह पहली बार वर्ष 2020 में विधायक चुनी गई थीं। बिहार की राजनीति में शीला मंडल जदयू का एक प्रमुख महिला चेहरा मानी जाती हैं। वर्ष 2020 में पहली बार विधायक बनने के बाद ही उन्हें नीतीश कुमार सरकार में परिवहन मंत्री की जिम्मेदारी दी गई थी। अब सम्राट चौधरी सरकार में भी उन्हें दोबारा मंत्री बनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ‘आधी आबादी’ रणनीति में शीला मंडल महिला सशक्तिकरण की मजबूत आवाज मानी जाती हैं।

विज्ञापन


अति पिछड़ा वर्ग की मजबूत नेता मानी जाती हैं
शीला मंडल धानुक समुदाय से आती हैं, जो बिहार में अति पिछड़ा वर्ग का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है। जदयू के लिए यह वोट बैंक काफी अहम माना जाता है। यही वजह है कि पार्टी लगातार उन्हें कैबिनेट में जगह देती रही है। फुलपरास विधानसभा क्षेत्र से उन्होंने कई कद्दावर नेताओं को पीछे छोड़ते हुए बड़ी जीत हासिल की थी। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं के बीच उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है और वे अक्सर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की योजनाओं की खुलकर सराहना करती हैं।
विज्ञापन


परिवहन मंत्री रहते शुरू की कई योजनाएं
अपने पिछले कार्यकाल में शीला मंडल ने परिवहन मंत्री के रूप में महिलाओं के लिए कई योजनाओं को प्राथमिकता दी। पिंक बस सेवा जैसी योजनाओं को लेकर उनकी काफी चर्चा हुई थी। इसके अलावा वह विपक्षी नेताओं, खासकर प्रशांत किशोर पर तीखे हमलों को लेकर भी सुर्खियों में रही हैं। पार्टी के प्रति उनकी सक्रियता और वफादारी के कारण उन्हें जदयू का भरोसेमंद चेहरा माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: छात्र राजनीति से सत्ता के शिखर तक, विजय सिन्हा बने बीजेपी का भरोसेमंद चेहरा

राजनीतिक परिवार से संबंध, करोड़ों की संपत्ति
शीला मंडल का संबंध एक राजनीतिक परिवार से भी रहा है। उनके चचेरे ससुर धनिक लाल मंडल बिहार विधानसभा के स्पीकर और केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं। फुलपरास की धरती को समाजवादी राजनीति का गढ़ माना जाता है। वर्ष 2025 के चुनावी हलफनामे के अनुसार शीला मंडल की कुल संपत्ति लगभग 9.5 करोड़ रुपये है। उनके पति पेशे से इंजीनियर हैं। सम्राट चौधरी सरकार में दोबारा मंत्री बनाए जाने की खबर के बाद उनके समर्थकों और जदयू कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed