फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Karnataka police arrested the accused of robbing gold 10 crore darbhanga news

Bihar: ज्वेलरी लूट का बड़ा खुलासा,10 करोड़ के सोना कांड का आरोपी अरेस्ट; मास्टरमाइंड तक जानें कैसे पहुंची टीम

Sun, 18 Jan 2026 08:24 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Sun, 18 Jan 2026 08:24 PM IST
सार

मैसूर के 10 करोड़ रुपये के ज्वेलरी लूट कांड में कर्नाटक पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए मुख्य आरोपी छोटू सिंह को दरभंगा के हायाघाट थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई बिहार एसटीएफ और स्थानीय पुलिस के सहयोग से की गई।

विज्ञापन
Karnataka police arrested the accused of robbing gold 10 crore darbhanga news
आरोपी छोटू सिंह।

विस्तार

कर्नाटक पुलिस ने 10 करोड़ रुपये की सोना लूट मामले में वांछित आरोपी छोटू सिंह को दरभंगा जिले के हायाघाट थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मैसूर पुलिस ने बिहार एसटीएफ और स्थानीय पुलिस के सहयोग से की।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, 28 दिसंबर 2025 को कर्नाटक के मैसूर जिले के हुस्नासूर स्थित स्काई गोल्ड ज्वेलरी शोरूम में बाइक सवार बदमाशों ने महज पांच मिनट में करीब 8 किलो सोना, चांदी और हीरे के आभूषण लूट लिए थे। लूट की कुल कीमत लगभग 10 करोड़ रुपये आंकी गई थी। घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान शुरू की।

विज्ञापन

निशानदेही पर इसका नाम आया सामने
जांच के दौरान वीडियो फुटेज से बिहार के भागलपुर जिले के नवगछिया निवासी पंकज सिंह की पहचान हुई, जिसे बाद में कर्नाटक पुलिस ने बिहार एसटीएफ के सहयोग से भागलपुर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पंकज सिंह की निशानदेही पर दरभंगा के हायाघाट निवासी छोटू सिंह का नाम सामने आया। इसके बाद कर्नाटक पुलिस दरभंगा पुलिस के साथ मिलकर उसकी तलाश और रेकी कर रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को देखते ही छोटू सिंह ने भागने की कोशिश की, लेकिन घेराबंदी कर उसे नाटकीय ढंग से गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष रविंद्र तिवारी ने बताया कि कर्नाटक पुलिस की करीब 15 सदस्यीय टीम इस कार्रवाई में शामिल थी। आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की पूछताछ के लिए कर्नाटक ले जाया गया है। हालांकि, उसके पास से हुई बरामदगी के संबंध में स्थानीय पुलिस को फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है।



ये भी पढ़ें- Bihar: सरकार ने प्रभारी मंत्रियों की लिस्ट जारी की, सम्राट को पटना, इन मंत्रियों को दो-दो जिलों की जिम्मेदारी

छोटू सिंह दिल्ली में ऑटो चलाने का काम करता था
वहीं, आरोपी की पत्नी ज्योतिमाला ने बताया कि छोटू सिंह से उसकी दूसरी शादी थी। पहले पति के निधन के बाद करीब आठ साल पहले दिल्ली कोर्ट में दोनों की शादी हुई थी। उसने बताया कि छोटू सिंह दिल्ली में ऑटो चलाने का काम करता था। ज्योतिमाला का आरोप है कि पांच दिन पहले पुलिस उनके घर आई थी और तलाशी के दौरान मंगलसूत्र समेत छोटे जेवरात और मोबाइल फोन जब्त कर ले गई।

फिलहाल कर्नाटक पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है और इस अंतरराज्यीय लूट कांड से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed