{"_id":"669652710f36464d1a0b8a3d","slug":"jitan-sahni-murder-vip-chief-mukesh-sahni-s-brother-santosh-reached-darbhanga-rjd-bjp-reaction-jungle-raj-2024-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jitan Sahni Murder: VIP प्रमुख के भाई संतोष पहुंचे दरभंगा, कहा- रात आठ बजे पिता से हुई थी उनकी आखिरी बातचीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jitan Sahni Murder: VIP प्रमुख के भाई संतोष पहुंचे दरभंगा, कहा- रात आठ बजे पिता से हुई थी उनकी आखिरी बातचीत
Tue, 16 Jul 2024 04:29 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 16 Jul 2024 04:29 PM IST
सार
Darbhanga News: संतोष साहनी ने कहा कि हमारे परिवार की न तो गांव में किसी से कोई दुश्मनी है और न ही जिले के किसी व्यक्ति से हम लोगों की कोई दुश्मनी है। वह खुद पिता की निर्मम तरीके से हत्या कर दिए जाने से स्तब्ध हैं।
विज्ञापन
अपने घर दरभंगा पहुंचे संतोष साहनी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
विकासशील इंसान पार्टी प्रमुख मुकेश सहनी के छोटे भाई संतोष सहनी पिता की मौत की सूचना पाकर जहानाबाद से अपने पैतृक घर दरभंगा के बिरौल पहुंच गए हैं। उन्होंने कहा कि बीती रात आठ बजे उनकी बातचीत पिता जी से हुई थी। तब उन्होंने पूछा था कि कब आना है। मैंने कहा कि चुनाव में व्यस्त हैं, चुनाव होते ही आ जाएंगे। आज सुबह उनकी हत्या कर दिए जाने की खबर मिली है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हमारे परिवार की न तो गांव में किसी से किसी भी प्रकार की दुश्मनी है और न ही जिले के किसी व्यक्ति से हम लोगों की कोई दुश्मनी है। वह खुद पिता की निर्मम तरीके से हत्या कर दिए जाने से स्तब्ध हैं।
विज्ञापन
इधर, भाजपा के अलीनगर विधायक मिश्री लाल यादव ने कहा कि हत्यारे बेलगाम हो रहे हैं। पुलिस हत्यारे को गिरफ्तार करे। उन्होंने कहा कि अभी आम लोगों की सुरक्षा को जाने दीजिए, अभी वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी के पिता की हत्या हो गई है। बाकी कौन बचेगा? मेरी हत्या हो जाएगी, मेरे पिता जी की हत्या हो जाएगी तो बचा कौन रहेगा। पुलिस की सफलता इसी में है कि सबसे पहले वह हत्यारों को गिरफ्तार करे। दरभंगा में अन्य जगहों की तरह अब लोगों की घर में घुसकर हत्या होने लगी है।
विज्ञापन
वहीं, राजद विधायक ललित यादव ने डीएमसीएच के पोस्टमार्टम हाउस पहुंच कर शोक संवेदना प्रकट की। इस दौरान उन्होंने कहा कि जब राजनेता ही बिहार में सुरक्षित नहीं है तो आम आदमी की सुरक्षा का अंदाजा लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सही मायने में अब जंगलराज लौट आया है। ललित यादव ने कहा कि वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी जी की बहुत ही निर्मम तरीके से हत्या की गई है। ऐसे हत्या की गई है कि उनका चेहरा तक पहचानने लायक नहीं छोड़ा है। इस पूरी घटना में अभी पुलिस प्रशासन की बड़ी लापरवाही सामने नजर आ रही है।