फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Indigo and Akasa will operate direct flights from Darbhanga airport.

Bihar News: दरभंगा एयरपोर्ट से इंडिगो और अकासा सीधी विमान सेवा का करेगा संचालन, मार्च में शेड्यूल होगा जारी

Sun, 04 Feb 2024 06:50 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 04 Feb 2024 06:50 PM IST
सार

Bihar: दरभंगा एयरपोर्ट से हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों को जल्द ही नई खुशखबरी मिलने वाली है। जानकारी के अनुसार समर शेड्यूल यानी आगामी मार्च महीने से दो नए विमानन कंपनियों ने दरभंगा से उड़ान भरने की घोषणा की है। बताया जा रहा है कि इन कंपनियों द्वारा उड़ान सेवा शुरू होने बाद दरभंगा एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाली विमानों की संख्या कुल 32 हो जाएगी।

विज्ञापन
Indigo and Akasa will operate direct flights from Darbhanga airport.
इंडिगो और अकासा सीधी विमान सेवा - फोटो : Social Media

विस्तार

इन कंपनियों की सेवा शुरू होने से दिल्ली, मुंबई व बेंगलुरु रूट पर सीधी विमान सेवा के टिकट के दाम ने भी कमी आएगा। इन दोनों कंपनियों आकाशा एयर और इंडिगो की सेवा चालू होने से इस व्यस्त रूट पर एकलौता स्पाइस जेट का एकाधिकार समाप्त होने की उम्मीद जग गई है। दरभंगा एयरपोर्ट को शुरू हुये तीन साल से अधिक हो चुके है।  इसलिये अब इन रूटों पर एक से अधिक एयरलाइंस कंपनी को सीधी विमान सेवा संचालित करने का मौका मिलने वाला है। स्वाभाविक रूप से अधिक एयरलाइंस कंपनी की सेवा शुरू होने से टिकट के दाम को लेकर कंपटीशन बढ़ेगा और हवाई यात्रा करने वाले लोगो को इसका फायदा मिलेगा। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मार्च महीने से दरभंगा एयरपोर्ट से नया शेड्यूल जारी किया जायेगा। समर शेड्यूल में ही नये विमान कंपनियों को स्लाट मिलने वाला है। दिल्ली, मुंबई व बेंगलुरु रूट पर स्पाइस जेट के अलावा इंडिगो व नई विमानन कंपनी आकाशा इस रूट पर सीधी विमान सेवा संचालित की जा सकती है। हालांकि एएआई की ओर से आधिकारिक पुष्टि होनी बाकी है।
विज्ञापन


अकासा व इंडिगो ने स्लॉट के लिये रिक्वेस्ट किया
जानकारी के अनुसार समर इस संबंध में एक आरटीआई एक्टिविस्ट ने जानकारी मांगते हुए एएआई से पूछा था कि क्या दरभंगा एयरपोर्ट से स्पाइस जेट का उड़ान एक्सक्लूसिव पीरियड समाप्त हो चुका है, अगर हां तो फिर स्पाइस जेट के अलावा कौन से एयरलाइन ने स्लॉट के लिए अप्लाई किया है और किस मार्ग के लिए। उसके जवाब में बताया गया कि दिल्ली, मुंबई व बेंगलुरु रुट पर विमान सेवा संचालित करने के लिये स्पाइस जेट के अलावा अकासा व इंडिगो ने स्लॉट के लिये रिक्वेस्ट किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोजाना 16 विमान टेक ऑफ कर सकते
दो नये कंपनी को इस रूट पर सीधी उड़ान सेवा संचालित करने की अनुमति मिल गयी है। इसे लेकर विभागीय प्रक्रिया पूरी की जा रही है। यह भी बताया था कि दरभंगा एयरपोर्ट पर 16 स्लॉट उपलब्ध हैं। यानी दरभंगा एयरपोर्ट से रोजाना 16 विमान टेक ऑफ कर सकते हैं और इतनी ही संख्या में जहाज यहां लैँड कर सकता है। इस प्रकार यहां से रोजाना कुल 32 फ्लाइट की आवाजाही हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed