फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Driver dies in truck-tempo collision, mourning spreads in the house

Bihar News: ट्रक-टेंपो भिड़ंत में चालक की जान गई, घर में पसरा मातम

Sat, 10 May 2025 10:12 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sat, 10 May 2025 10:12 AM IST
सार

Bihar News: समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के मदूदाबाद के पास ट्रक और टेंपो की टक्कर में टेंपो चालक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान उजियारपुर थाना क्षेत्र के रामपुर समथु गांव निवासी विष्णु देव सिंह के बेटे राम प्रवेश सिंह के रूप में हुई है।
 

विज्ञापन
Driver dies in truck-tempo collision, mourning spreads in the house
शोकाकुल परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Bihar News: समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के मदूदाबाद के पास ट्रक और टेंपो की टक्कर में टेंपो चालक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान उजियारपुर थाना क्षेत्र के रामपुर समथु गांव निवासी विष्णु देव सिंह के बेटे राम प्रवेश सिंह के रूप में हुई है। जैसे ही हादसे की खबर परिवार को मिली, घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मृतक के साले रत्नेश सिंह ने बताया कि उनके बहनोई राम प्रवेश सिंह रोज की तरह शनिवार सुबह मुजफ्फरपुर से पेपर लेकर पटोरी होते हुए मोहिउद्दीन नगर आ रहे थे। सुबह करीब 4 बजे मदूदाबाद के पास एक ट्रक से उनकी टेंपो की टक्कर हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  प्लेटफॉर्म पर बने कंक्रीट का यात्री शेड गिरने से चार लोग घायल, ट्रेन के आने का कर रहे थे इंतजार
विज्ञापन
विज्ञापन


टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल राम प्रवेश को मोहिउद्दीन नगर के सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर भेज दिया है।

पुलिस पदाधिकारी ने क्या कहा?

मोहिउद्दीन नगर थाना अध्यक्ष गौरव प्रसाद ने बताया कि ट्रक और टेंपो की टक्कर में टेंपो चालक की मौत हो गई है। हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर मौके से भाग गया। इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और फरार ट्रक व उसके चालक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed