फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Concrete passenger shed collapsed on the platform jahanabad bihar police

Bihar News : प्लेटफॉर्म पर बने कंक्रीट का यात्री शेड गिरने से चार लोग घायल, ट्रेन के आने का कर रहे थे इंतजार

Sat, 10 May 2025 09:11 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sat, 10 May 2025 09:11 AM IST
सार

Bihar : काम खत्म होने के बाद घर लौटने के लिए लोग प्लेटफॉर्म पर ट्रेन आने का इंतजार कर रहे थे। तभी अचानक प्लेटफॉर्म पर बने कंक्रीट का यात्री शेड गिर गया। इस घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।  

विज्ञापन
Bihar News: Concrete passenger shed collapsed on the platform jahanabad bihar police
घायल को अस्पताल ले जाते लोग - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

जहानाबाद कोर्ट स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर बने कंक्रीट का यात्री शेड गिरने से चार लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। सभी घायलों को जहानाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन सभी की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उनको पटना पीएमसीएच रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही एसडीओ,एसडीपीओ अस्पताल पहुंच कर स्थिति की जानकारी ली।

विज्ञापन


बताया जाता है कि आज शुक्रवार की संध्या में कोर्ट रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 2 का यात्री शेड अचानक भरभरा कर गिर गया, जिसमें चार लोग जख्मी हो गए। घायल सभी लोग दैनिक मजदूर है जो काम समाप्त होने के बाद अपने घर जाने के लिए ट्रेन की प्रतिक्षा कर रहे थे और इसी दरम्यान कंक्रीट का बना यात्री शेड भरभरा कर गिर गया। घायलों में नरेंद्र कुमार, बूंदी यादव, नीतीश कुमार और सुबोध कुमार शामिल हैं। घायलों का ईलाज कर रहे चिकित्सक डॉ एके नंदा ने बताया कि सभी घायलों का प्राथमिक उपचार करने के बाद उनके बेहतर इलाज के लिए सभी घायलों को पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


                                     

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed