फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : who is narmadeshwar tiwari Vice chief of Indian Air Force a son of siwan bihar after pahalgam

IAF Vice Chief: देशरत्न की धरती के लाल नर्मदेश्वर तिवारी संभालेंगे वायुसेना उप प्रमुख का पद, बिहार गौरवान्वित

Wed, 30 Apr 2025 06:59 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 30 Apr 2025 06:59 AM IST
सार

Narmadeshwar Tiwari : पहलगाम आतंकी हमले के बाद पूरे देश की नजर तीनों सेनाओं पर है। ऐसे में मंगलवार रात जब भारतीय वायुसेना के उप प्रमुख के रूप में नर्मदेश्वर तिवारी के नाम की घोषणा हुई तो देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद की धरती एक बार फिर गौरवान्वित हुई। 

विज्ञापन
Bihar News : who is narmadeshwar tiwari Vice chief of Indian Air Force a son of siwan bihar after pahalgam
बिहार के सीवान निवासी नर्मदेश्वर तिवारी 1 मई को लेंगे प्रभार। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद पूरे देश के साथ दुनिया की नजर भारत की तीनों सेनाओं पर है। पहली जिम्मेदारी वायुसेना निभाती है, इसलिए उसपर नजर सभी की है। ऐसे में मंगलवार देर रात भारतीय वायुसेना के उप प्रमुख, यानी वाइस चीफ ऑफ एयर फोर्स के रूप में नर्मदेश्वर तिवारी का नाम आते ही बिहार के लोग रोमांचित हो उठे। देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद की धरती सीवान के लाल नर्मदेश्वर तिवारी पहलगाम हमले के बाद अहम भूमिका में आए तो उनके गांव में एक तरह का जश्न हो गया। रोमांचित लोगों ने कहा कि अब दुश्मन देश के छक्के छूटेंगे।

विज्ञापन


सीवान के लोग बोले- अब बिहार की अहम भूमिका होगी
सीवान देशरत्न राजेंद्र बाबू की धरती रही है। इस धरती से एक नाम मंगलवार रात से सुर्खियों में है। भारतीय वायु सेना में सीवान जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के सिकलपुर गांव के रहने वाले नर्मदेश्वर तिवारी को वायु सेना में वाइस चीफ बनाया गया है। जैसे ही यह खबर गांव वालों को लगी पूरा गांव खुशी से झूम उठा। दूर-दूर के लोग भी इनके परिवार से मिलने का रहे हैं। बधाइयों का तांता लगा तो लगा ही है, लोग यह भी कह रहे हैं कि अब भारत के दुश्मनों से बदला लेने में बिहार की अहम भूमिका होगी।

विज्ञापन


कल प्रभार लेंगे नर्मदेश्वर तिवारी, बॉर्डर पर तनाव की स्थिति
बताया जा रहा है कि नर्मदेश्वर तिवारी 1 मई को जॉइन करेंगे। बुधवार 30 अप्रैल को एयर मार्शल सुजीत पुष्पकर धारकर के रिटायर होने के बाद नर्मदेश्वर तिवारी नई जिम्मेदारी संभालेंगे। सुजीत पुष्कर धारकर 40 वर्ष से ज्यादा सेवा देने के बाद रिटायर हो रहे हैं। इसी महीने की 22 तारीख को पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था, जिसमे 26 आम लोगों को आतंकियों ने मार डाला था। इस हमले में पड़ोसी देश पाकिस्तान का हाथ माना जा रहा है। पूरे देश में सरकार के साथ साथ विपक्ष भी एक सुर में इस घटना निंदा कर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहा है। बॉर्डर पर स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। भारत सरकार लगातार आतंकियों से निपटने के लिए कदम उठा रही है। पाकिस्तान को सिंधु नदी से पानी रोक दिया गया है। अब इस बीच सीवान के लाल को यह पद दिया गया है, जिस से बिहार गौरवान्वित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed