फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Darbhanga: Union Health Secretary Apurva Chandra inspected AIIMS construction site

Bihar: केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने एम्स निर्माण स्थल का किया निरीक्षण; कहा- जल्द ही सरकार को सौपेंगे रिपोर्ट

Mon, 12 Feb 2024 05:13 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 12 Feb 2024 05:13 PM IST
सार

Darbhanga AIIMS News: केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव अपूर्वा चंद्रा ने बताया कि उन्होंने दोनों स्थल का निरीक्षण कर लिया है। वे रिपोर्ट बनाकर सरकार को सौपेंगे। इसके बाद सरकार निर्णय लेगी कि एम्स का निर्माण कहां हो, इसका फैसला लिया जाएगा।

विज्ञापन
Darbhanga: Union Health Secretary Apurva Chandra inspected AIIMS construction site
एम्स के लिए निर्माणस्थल का मुआयना करने पहुंचे स्वास्थ्य सचिव अपूर्व चंद्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के दरभंगा में केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव अपूर्वा चंद्रा ने डीएमसीएच में निर्मित सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि एक महीने के अंदर सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में पूर्ण रूप मरीजों का इलाज शुरू कर दिया जाएगा। डीएमसीएच में निरीक्षण के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने एम्स निर्माण स्थल शोभन बाईपास की जमीन का निरीक्षण करने के बाद डीएमसीएच परिसर की जमीन का भी मुआयना किया।

विज्ञापन


एम्स निर्माण के लिए दोनों जगहों की जमीनों के निरीक्षण के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव अपूर्वा चंद्रा ने बताया कि उन्होंने दोनों स्थल का निरीक्षण कर लिया है। वे रिपोर्ट बनाकर सरकार को सौपेंगे। इसके बाद सरकार निर्णय लेगी कि एम्स का निर्माण कहां हो, इसका फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन

 
दरअसल, दरभंगा एम्स निर्माण की घोषणा होते ही सरकार ने यहां डायरेक्टर भी बहाल कर दी गई। वहीं, डीएमसीएच वाली भूमि बिहार सरकार केंद्र की सरकार को हस्तगत करा चुकी थी। लेकिन शोभन बाईपास की जमीन का मामला अभी लटका हुआ है। लेकिन आज एक बार फिर केंद्रीय स्वास्थ्य अपूर्वा चंद्रा के निरीक्षण के बाद अब एक बार फिर डीएमसीएच में एम्स निर्माण की संभावना जग गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
गौरतलब है कि दरभंगा में एम्स निर्माण के लिए लगातार राजनीति हो रही है। बिहार सरकार ने पहले डीएमसीएच परिसर में एम्स निर्माण का फैसला लिया था। लेकिन बाद में सरकार बदली और नीतीश कुमार ने एम्स निर्माण स्थल बदलकर शोभन बाईपास में निर्माण कराने का फैसला लिया। इस फैसले के बाद भी काफी राजनीति हुई, जिसमें दरभंगा के भाजपा सांसद गोपाल जी ठाकुर भूख हड़ताल पर बैठ गए थे। उसमें कई केंद्रीय मंत्री भी इस भूख हड़ताल में शामिल हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed