फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Darbhanga: Police station in-charge trapped on charges of extortion from former sarpanch, departmental inquiry

Bihar News: पूर्व सरपंच से रंगदारी के आरोप में फंसे थानाध्यक्ष, विभागीय जांच शुरू; डीआईजी ने दिया आदेश

Wed, 26 Jun 2024 11:44 AM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 26 Jun 2024 11:44 AM IST
सार

Darbhanga News: ग्रामीण एसपी ने बिरौल पुलिस निरीक्षक सुरेश कुमार राम को थाने का सीसीटीवी फुटेज और अन्य पहलुओं पर जांच कर एक सप्ताह के अंदर प्रतिवेदन समर्पित करने का आदेश दिया है। पुलिस निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि थाने के सीसीटीवी फुटेज और अन्य पहलुओं पर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Darbhanga: Police station in-charge trapped on charges of extortion from former sarpanch, departmental inquiry
थानाध्यक्ष पर विभागीय जांच शुरू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान थानाध्यक्ष पर पूर्व सरपंच के सामने 50 हजार रुपये घूस लेकर उनके बेटे पर आर्म्स एक्ट की प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेजने का आरोप लगा है। इतना ही नहीं थानाध्यक्ष पर एक लाख रुपये रंगदारी का मांगने की भी बात कही गई है। इसकी शिकायत पूर्व सरपंच संतोष चौपाल ने दरभंगा के डीआईजी बाबूराम से की थी। इस मामले में डीआईजी ने ग्रामीण एसपी काम्या मिश्रा को जांच की जिम्मेदारी दी है।

विज्ञापन

 
इधर, जांच का निर्देश मिलते ही एसपी काम्या मिश्रा ने फिलहाल कुशेश्वरस्थान थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह और चौकीदार रामबाबू पासवान के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने इसकी जांच का जिम्मा बिरौल के सर्किल इंस्पेक्टर को देते हुए थाना में लगे सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य बिंदुओं पर जांच कर एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट सौंपने को कहा है।
विज्ञापन

 
इस मामले को लेकर डीआईजी बाबूराम को दिए आवेदन में पूर्व सरपंच चौपाल ने सात अप्रैल को पचहारा गांव निवासी शंकर शर्मा, राधे शर्मा और प्रदीप शर्मा सहित पांच लोगों पर घर में घुसकर पिस्तौल के बल घर के लोगों के साथ गाली-गलौज कर मारपीट करने का आरोप लगाया था। इसकी लिखित शिकायत भी कुशेश्वरस्थान थाना में की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
थाना में शिकायत करने के बाद थानाध्यक्ष ने पूर्व सरपंच के सामने 50 हजार रुपये लिए। थानाध्यक्ष ने घूस लेने के एवज में पूर्व सरपंच को थाने पर चार दिनों तक बैठाकर रखा और मोबाइल छीन लिया। उनके बेटे सचिन कुमार के खिलाफ ही आर्म्स एक्ट में प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया।

 
इधर, ग्रामीण एसपी ने बिरौल पुलिस निरीक्षक सुरेश कुमार राम को थाने का सीसीटीवी फुटेज और अन्य पहलुओं पर जांच कर एक सप्ताह के अंदर प्रतिवेदन समर्पित करने का आदेश दिया है। पुलिस निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि थाने के सीसीटीवी फुटेज और अन्य पहलुओं पर जांच की जा रही है। शीघ्र ग्रामीण एसपी को रिपोर्ट सौंपी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed