फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Darbhanga: People attacked police, got angry after a youth missing for 20 days was found mutilated and died

Bihar: जाम हटाने पहुंची पुलिस पर ग्रामीणों का हमला; वाहन क्षतिग्रस्त, जान बचाकर भागे, युवक की मौत पर भड़के लोग

Sat, 01 Mar 2025 04:00 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 01 Mar 2025 04:00 PM IST
सार

Darbhanga News: दरभंगा में जाम हटाने पहुंची पुलिस पर प्रदर्शन कर रहे लोगों ने हमला कर दिया, जिसमें पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। हमले से बचने को पुलिस इधर-उधर भाग गए। हमले के पीछे क्षत-विक्षत मिले युवक की मौत को बताया जा रहा है। जानें पूरा मामला...।

विज्ञापन
Darbhanga: People attacked police, got angry after a youth missing for 20 days was found mutilated and died
घटनास्थल पर लोगों को समझाते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दरभंगा जिले में लापता युवक की दर्दनाक मौत के बाद लोगों का गुस्सा पुलिस पर फूट पड़ा। आक्रोशित भीड़ ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया और जब पुलिस उन्हें हटाने पहुंची तो उन पर हमला कर दिया। इस हमले में एक पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त हो गया और पुलिसकर्मियों को मौके से जान बचाकर भागना पड़ा।

विज्ञापन

 
इस घटना के पीछे 20 दिनों से लापता युवक भोला राम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत को कारण माना जा रहा है। भोला राम का शव बेंता अलालपट्टी गुमटी के पास गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला था। उसके दोनों हाथ और एक पैर कटे हुए थे। उसे इलाज के लिए डीएमसीएच (दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल) में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

 
पुलिस ने नहीं दर्ज की थी शिकायत
जानकारी के मुताबिक, मृतक भोला राम आठ फरवरी से लापता था। परिजनों का आरोप है कि जब उन्होंने मब्बी थाना में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराने की कोशिश की, तो पुलिस ने टालमटोल किया और एफआईआर दर्ज करने से इनकार कर दिया। परिवार लगातार पुलिस से गुहार लगाता रहा, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। करीब 20 दिनों बाद भोला राम बुरी तरह से घायल हालत में मिला। क्रिकेट खेल रहे कुछ युवकों ने उसे देखा और तुरंत डीएमसीएच में भर्ती कराया, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। भोला राम की मौत की खबर मिलते ही परिजनों और स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने आजमनगर इलाके में टायर जलाकर सड़क जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सड़क जाम हटाने पहुंची पुलिस पर भीड़ का हमला
सड़क जाम की सूचना मिलते ही विश्वविद्यालय थाना की डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की गाड़ी पर हमला कर दिया और वाहन का शीशा तोड़ दिया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमें सड़क जाम की सूचना मिली थी और जब हम आजमनगर पहुंचे, तो वहां प्रदर्शन कर रहे लोगों ने हमारे वाहन पर हमला कर दिया। किसी तरह पुलिसकर्मी जान बचाकर वहां से निकलने में सफल रहे, लेकिन गुस्साई भीड़ ने गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया।

 
मामले की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस अब इस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि प्रदर्शनकारियों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। भोला राम की हत्या के पीछे कौन है, इसकी गहराई से जांच की जा रही है। हालांकि परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस ने समय रहते शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की होती, तो शायद भोला राम की जान बच सकती थी। इस घटना के बाद इलाके में तनाव बना हुआ है और पुलिस की निष्क्रियता पर कई सवाल उठ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed