फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Darbhanga News: railways negligence, there was no staff at Antaur Gumti, train loco pilot himself closed gate

Bihar News: रेलवे की घोर लापरवाही! अंटौर गुमटी पर नहीं था स्टाफ, ट्रेन लोको पायलट ने खुद बंद किया फाटक

Mon, 07 Apr 2025 09:32 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 07 Apr 2025 09:32 PM IST
सार

Darbhanga News: चश्मदीदों ने बताया कि जब ट्रेन अंटौर गुमटी के पास पहुंच रही थी, तब गेट पूरी तरह खुला था। न कोई सिग्नल, न कोई गेटमैन और सड़क से गुजर रहे वाहन भी अपनी गति से चल रहे थे। ऐसे में लोको पायलट ने तुरंत ट्रेन को रोका और खुद उतरकर फाटक बंद किया।

विज्ञापन
Darbhanga News: railways negligence, there was no staff at Antaur Gumti, train loco pilot himself closed gate
लोको पायलट ने खुद ट्रेन से उतरकर बंद किया फाटक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेलवे की लापरवाही एक बार फिर उजागर हुई है, लेकिन इस बार किसी कर्मचारी की सजगता नहीं, बल्कि एक ट्रेन के लोको पायलट की सतर्कता ने सैकड़ों यात्रियों की जान बचा ली। मामला दरभंगा जिले के बेनीपुर-अलीनगर रेलखंड के अंतर्गत आने वाले अंटौर रेलवे गुमटी का है। जहां शनिवार को एक बेहद चौंकाने वाली घटना हुई।

विज्ञापन

 
यहां फाटक पर कोई रेलवे कर्मचारी मौजूद नहीं था, जबकि रेलगाड़ी उस ओर बढ़ रही थी। गेट खुला हुआ था और सड़क पर वाहनों की आवाजाही जारी थी। ऐसे में बड़ा हादसा हो सकता था। लेकिन ट्रेन के लोको पायलट ने समय रहते ट्रेन को रोका, खुद उतरे और गेट को बंद करके ट्रेन को सुरक्षित आगे निकाला।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- DSP श्रेष्ठा शादी विवाद: सौरभ हत्याकांड के बाद UP में एक और हाई-प्रोफाइल मामला; जानें शादी से जेल तक की कहानी
विज्ञापन
विज्ञापन

 
लोको पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
चश्मदीदों के अनुसार, जब ट्रेन अंटौर गुमटी के पास पहुंच रही थी, तब गेट पूरी तरह खुला था। न कोई सिग्नल, न कोई गेटमैन और सड़क से गुजर रहे वाहन भी अपनी गति से चल रहे थे। लोको पायलट ने तुरंत ट्रेन को रोका और खुद उतरकर फाटक बंद किया, फिर ट्रेन को फाटक पार करवाया और बाद में उसे खोलकर दोबारा ट्रेन में सवार हुए। अगर लोको पायलट ने समय पर सूझबूझ न दिखाई होती, तो गेट पर सड़क पार कर रहे लोग और ट्रेन में सवार यात्रियों की जिंदगियां खतरे में पड़ सकती थीं।
 

Darbhanga News: railways negligence, there was no staff at Antaur Gumti, train loco pilot himself closed gate
लोको पायलट ने खुद ट्रेन से उतरकर बंद किया फाटक - फोटो : अमर उजाला

वीडियो हुआ वायरल, रेलवे पर उठे सवाल
इस घटना का वीडियो किसी स्थानीय नागरिक ने बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि ट्रेन खड़ी है, लोको पायलट नीचे उतरते हैं, गेट बंद करते हैं और फिर ट्रेन आगे बढ़ती है। हालांकि वीडियो की तिथि को लेकर स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है, लेकिन यह शनिवार का बताया जा रहा है। वीडियो की आधिकारिक पुष्टि अभी रेलवे की ओर से नहीं की गई है।

यह भी पढ़ें- Bihar News: तेज रफ्तार बाइक ने BPSC शिक्षिका को मारी जोरदार टक्कर, मौके पर ही मौत; पति भी घायल
 
रेलवे प्रशासन की चुप्पी पर नाराजगी
स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर गंभीर आक्रोश है। लोगों का कहना है कि इस तरह की लापरवाही रेलवे की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करती है। जब फाटक वाले गुमटी पर कोई कर्मचारी नहीं होगा, तो यात्रियों की सुरक्षा कौन सुनिश्चित करेगा? रेलवे प्रशासन की ओर से अब तक इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। न ही यह बताया गया है कि फाटक पर स्टाफ क्यों मौजूद नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed