फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Darbhanga News: Bride refuses to marry as soon as groom faints in wedding hall; Baaratis faces trouble

Bihar News: शादी के मंडप में बेहोश हुआ दूल्हा, दुल्हन ने कर दिया ऐसा कांड; परिवार और बारात पर टूटी आफत, जानें

Sat, 08 Mar 2025 03:27 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 08 Mar 2025 03:27 PM IST
सार

Darbhanga News: दरभंगा से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक शादी समारोह की सभी तैयारियां और अधिकतर रस्में पूरी की जा चुकीं थी। लेकिन मंडप पर दूल्हा अचानक बेहोश हो गया, उसके तुरंत बाद दुल्हन ने शादी तोड़ दी और किसी की एक न सुनी।

विज्ञापन
Darbhanga News: Bride refuses to marry as soon as groom faints in wedding hall; Baaratis faces trouble
परिजनों के समझाने पर भी नहीं मानी दुल्हन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दरभंगा जिले के कमतौल थाना क्षेत्र के एक गांव में बीती रात एक शादी समारोह के दौरान चौंकाने वाली घटना घटी, जिसने पूरे इलाके में चर्चा का माहौल बना दिया। शादी की सभी रस्में धूमधाम से निभाई जा रही थीं, बारात का भव्य स्वागत किया गया और वर-वधु ने एक-दूसरे को वरमाला भी पहनाई। लेकिन जैसे ही शादी की अगली रस्मों के लिए दूल्हे को मंडप में लाया गया, अचानक माहौल बदल गया।

विज्ञापन

 
मंडप में दूल्हे की बेहोशी से मचा हड़कंप
शादी की रस्में निभाई जा रही थीं कि तभी दूल्हा अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा। यह देख वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गए। शादी के मंडप में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दूल्हे को तुरंत होश में लाने की कोशिश की गई, लेकिन दुल्हन ने इस घटना के बाद शादी से साफ इनकार कर दिया।
विज्ञापन

 
समझाने-बुझाने के बाद भी अडिग रही दुल्हन
दुल्हन के इस फैसले से वर और वधू पक्ष के लोग सकते में आ गए। दोनों पक्षों के लोगों ने उसे समझाने की बहुत कोशिश की, लेकिन दुल्हन ने किसी भी परिस्थिति में शादी करने से मना कर दिया। परिवार वालों की आरजू-विनती का भी उस पर कोई असर नहीं हुआ और अंततः बिना शादी किए ही बारात को वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इलाके में बना चर्चा का विषय
इस घटना के बाद गांव और आसपास के क्षेत्रों में यह शादी चर्चा का मुख्य विषय बन गई। वधू पक्ष का कहना था कि दूल्हे को मिर्गी की बीमारी है और यह बात पहले उनसे छिपाई गई थी। बारात पास के ही एक गांव से आई थी, लेकिन शादी न होने के कारण बिना दुल्हन लिए ही बारात को लौटना पड़ा। इस अप्रत्याशित घटना ने सभी को हैरान कर दिया और विवाह समारोह की खुशियां गम में बदल गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed