फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   darbhanga mnrega scam fake payment 2 5 crore 18 block officials lokpal investigation

Bihar: और हो गया ढाई करोड़ का खेला! मनरेगा में घोटाले का खुलासा, सख्त कार्रवाई का प्रस्ताव

Sun, 21 Dec 2025 10:21 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Sun, 21 Dec 2025 10:21 PM IST
सार

दरभंगा जिले में मनरेगा योजना में लगभग ढाई करोड़ रुपये के फर्जी भुगतान का मामला सामने आया है। लोकपाल अमरेंद्र कुमार ठाकुर की जांच में खुलासा हुआ कि जिले के 18 प्रखंडों में कार्यक्रम पदाधिकारी, लेखापाल और वेंडर मिलकर नियमों की अवहेलना करते हुए मनमाने ढंग से भुगतान कर रहे थे।

विज्ञापन
darbhanga mnrega scam fake payment 2 5 crore 18 block officials lokpal investigation
मनरेगा योजना में घोटाले का खुलासा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दरभंगा जिले में मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम) योजना में लगभग ढाई करोड़ रुपये के घोटाले का मामला सामने आया है। यह खुलासा जिले के लोकपाल अमरेंद्र कुमार ठाकुर ने किया। घोटाले की जानकारी मिलते ही विभाग में हड़कंप मच गया और मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी गई। लोकपाल ने अपनी जांच रिपोर्ट वाद संख्या 02/2025 के तहत उपविकास आयुक्त (DDC) को भेजी है। इसकी एक प्रति जिलाधिकारी और ग्रामीण विकास विभाग, पटना के सचिव को भी भेजी गई है।
विज्ञापन


वित्तीय वर्ष 2024-25 में गड़बड़ी का मामला

जांच में पता चला कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में कुल 2 करोड़ 55 लाख 58 हजार 453 रुपये का फर्जी भुगतान किया गया। इस मामले की शिकायत पंचायत समिति सदस्य अनिकेत कुमार मिश्रा ने दर्ज कराई थी। शिकायत में कहा गया कि बिना किसी निविदा के गलत GST चालान के आधार पर राशि का भुगतान किया गया।
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar News: पटना के 10 प्रखंडों को छोड़ सभी PHC के चिकित्सा पदाधिकारियों के वेतन पर रोक, जानिए पूरा मामला

विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के बाद हुआ खुलासा

लोकपाल ने बताया कि जिला अंकेक्षण प्रबंधक प्रणय कुमार की मदद से जांच की गई। इसमें सभी 18 प्रखंडों के कार्यक्रम पदाधिकारियों और लेखापालों से पूछताछ की गई और MIS पोर्टल पर वेंडरों को किए गए भुगतान के दस्तावेजों की पड़ताल की गई। जांच में स्पष्ट हुआ कि सभी प्रखंडों में आकस्मिक व्यय के तहत वेंडर चयन में अनियमितताएं हुईं और बिल व भुगतान संबंधित रिकॉर्ड में गड़बड़ी की गई। जांच में यह भी सामने आया कि सभी 18 प्रखंडों के कार्यक्रम पदाधिकारी, लेखापाल और वेंडर मिलकर मनमाने ढंग से भुगतान कर रहे थे और अनुबंध भी नियमानुसार नहीं किए गए।

कार्रवाई की हुई सिफारिश

लोकपाल ने रिपोर्ट में सभी 18 प्रखंडों के कार्यक्रम पदाधिकारियों और लेखापालों के खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई की सिफारिश की है। इसके अलावा, बेनीपुर के विद्यार्थी स्टेशनरी को छोड़कर बाकी सभी वेंडरों को काली सूची में डालने का निर्देश दिया गया है। इस खुलासे के बाद जिले में मनरेगा योजना की वित्तीय और प्रशासनिक पारदर्शिता पर सवाल उठने लगे हैं, और विभाग इस घोटाले की गंभीरता से जांच कर सख्त कार्रवाई की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed