{"_id":"65a10ef9da14f6eeeb068eb9","slug":"darbhanga-fire-broke-out-in-election-office-located-at-collectorate-files-burnt-walls-turned-black-2024-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: समाहरणालय स्थित इलेक्शन ऑफिस में लगी आग; फाइलें जली... दीवारें काली पड़ीं, कर्मचारियों ने पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: समाहरणालय स्थित इलेक्शन ऑफिस में लगी आग; फाइलें जली... दीवारें काली पड़ीं, कर्मचारियों ने पाया काबू
Fri, 12 Jan 2024 03:35 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Fri, 12 Jan 2024 03:35 PM IST
सार
Fire in Election Office: दरभंगा के समाहरणालय स्थित इलेक्शन ऑफिस में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इस घटना में कई फाइलें जल गईं और दीवारें काली पड़ गईं।
विज्ञापन
शॉर्ट सर्किट से लगी आग में जली हुईं फाइलें
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के दरभंगा जिले में समाहरणालय परिसर में बड़ी घटना होने से टल गई। गनीमत यह रही की शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी आग ने बिकराल रूप धारण नहीं किया, नहीं तो बड़ी घटना घटित हो जाती। धीरे-धीरे आग सुलगने की वजह से इलेक्शन ऑफिस के स्टोर में रखी फाइलों को छोड़कर ज्यादा क्षति नहीं हुई। लेकिन कार्यालय की दीवारों संग सामान काला पड़ गया।
विज्ञापन
दरअसल, इस घटना की जानकारी तब पता चली जब कर्मचारी कार्यालय पहुंचे। वहां कार्यालय परिसर में जलने की बू आ रही थी। उसके बाद समाहरणालय परिसर में हड़कंप मच गया और मौके पर तैनात कर्मचारियों ने बिजली की सप्लाई को बंद कराने के बाद आग पर काबू पाया। साथ ही कार्यालय के अंदर रखे सामान को बाहर निकालते हुए साफ-सफाई शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से बिजली की तारें जल गईं और दीवारें भी काली हो गईं।
विज्ञापन