{"_id":"662e3a3b1fc499ed4b006529","slug":"darbhanga-fir-against-seven-people-of-village-including-3-named-in-kidnapping-of-a-minor-girl-2024-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: नाबालिग के अपहरण मामले में तीन नामजद समेत सात लोगों पर FIR, पिछले साल इस कांड को भी अंजाम दे चुके आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: नाबालिग के अपहरण मामले में तीन नामजद समेत सात लोगों पर FIR, पिछले साल इस कांड को भी अंजाम दे चुके आरोपी
Sun, 28 Apr 2024 05:30 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sun, 28 Apr 2024 05:30 PM IST
सार
Darbhanga News: दरभंगा में एक नाबालिग लड़की के अपहरण मामले में सात आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। आरोपियों पर बीते साल इसी लड़की को बहलाकर लूटने और उसे मुंबई भेजने का प्रयास करने के मामले में भी एफआईआर दर्ज है। फिलहाल पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
आरोपियों पर पहले से भी एक मामले में दर्ज है प्राथमिकी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के दरभंगा जिले के कमतौल थाना क्षेत्र के एक गांव से एक नाबालिग लड़की के अपहरण किए जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में नाबालिग लड़की के पिता ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में लड़की के पिता ने रमौल निवासी मो. शुबहान, मो. उजाले और मो. वारिस सहित चार अन्य को आरोपी बनाया है।
विज्ञापन
लड़की के पिता का आरोप है कि उनकी बेटी गत 25 अप्रैल को शाम चार बजे के करीब मवेशियों के लिए घास काटने के लिए निकली थी। देर शाम तक घर वापस नहीं लौटने पर उसकी खोजबीन की गई तो पता चला कि गांव के कुछ लोगों ने लड़की का अपहरण कर लिया है।
विज्ञापन
प्राथमिकी में यह भी आरोप लगाया है कि इससे पूर्व 21 सितंबर 2023 को भी मो. शुबहान और उसकी पत्नी लड़की को बहला-फुसला कर गांव से अपहरण कर दरभंगा स्टेशन तक पहुंच गए थे। उन लोगों ने मुंबई जाने वाली कर्मभूमि एक्सप्रेस में उसे बैठाकर सारा पैसा आदि लेकर कहा कि तुम मुंबई पहुंचो, हम लोग भी पीछे से आ रहे हैं। संयोग था कि इसी बोगी में रमौल गांव के एक व्यक्ति भी सफर कर रहे थे। उसके बाद ग्रामीण ने इस बात की जानकारी दी थी, जिस कारण आरोपियों का मंसूबा विफल हो गया था।
विज्ञापन
इस संदर्भ में भी कमतौल थाने में मामला दर्ज है, जिसका अनुसंधान भी चल ही रह है। इस बीच एक बार फिर उन्हीं आरोपियों द्वारा लड़की का अपहरण कर लिया गया है। कमतौल थाना पुलिस द्वारा लड़की की बरामदगी के लिए संभावित ठिकानों पर छापामारी की जा रही है।
वहीं, कमतौल थानाध्यक्ष ने कहा कि पीड़िता के पिता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इस मामले में पहले से एक कांड दर्ज है। जांच कर कार्रवाई की जा रही है।