फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Darbhanga: Driver was killed after car robbery, vehicle recovered, police conducting raids to arrest accused

Crime: कार लूट के बाद हुई थी चालक की हत्या, वाहन बरामद; आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही पुलिस

Fri, 06 Sep 2024 06:58 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 06 Sep 2024 06:58 PM IST
सार

Darbhanga News: सिंहवाड़ा थाना पुलिस ने बताया कि डीएमसीएच पहुंची मृतक की पत्नी मंजू देवी और अन्य परिजनों को पोस्टमार्टम के बाद शव को सौंप दिया गया है। पुलिस ने घटना के खुलासे के लिए जांच तेज कर दी है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापामारी की जा रही है।

विज्ञापन
Darbhanga: Driver was killed after car robbery, vehicle recovered, police conducting raids to arrest accused
पुलिस मामले की जांच में जुटी है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दरभंगा में कार लूट और चालक की हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। दरअसल, सिंहवाड़ा थानाक्षेत्र के रामपुरा चौक के पास दरभंगा-मुजफ्फरपुर मार्ग एसएच-27 के किनारे रामबाग के पास बुधवार को कनपटी में गोली मारकर अधेड़ की हत्या कर दी गई थी। मृतक पेशे से कार चालक था। बताया जा रहा है कि वह भाड़े पर स्कॉर्पियो लेकर सीतामढ़ी से मुज्जफरपुर-दरभंगा के बीच मैठी टोल प्लाजा के पास यात्री को छोड़ने आया था। उसी दौरान हत्यारों ने उसकी कार लूटकर उसकी हत्या कर दी थी।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान लखीसराय जिले के बरहिया थानाक्षेत्र के जैतपुर निवासी स्कॉर्पियो चालक अनिल कुमार के रूप में की गई है। उसकी पत्नी मंजू देवी और मित्र महिसौल निवासी मो. लाल बाबू ने लाश की पहचान की है। अनिल सीतामढ़ी में रहकर अपनी स्कॉर्पियो चलाता था। उसी से उसकी पत्नी और तीन बच्चों सहित परिवार का भरण-पोषण हो रहा था।
विज्ञापन


मृतक की पत्नी मंजू देवी ने बताया कि वे सीतामढ़ी में ही रहकर स्कॉर्पियो चलाते थे। जहां का पैसेंजर होता था, वहां उसे पहुंचाते थे। तीन सितंबर की शाम भी उन्होंने कहा था कि वह पैसेंजर लेकर मुजफ्फरपुर दरभंगा के मैठी टोल प्लाजा जा रहे हैं। काफी रात तक नहीं लौटने पर जब फोन किया तो मोबाइल ऑफ आ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मृतक के दोस्त मो. लाल बाबू ने बताया कि गत तीन सितंबर की शाम उसने पैसेंजर लेकर सीतामढ़ी स्टैंड से निकलते समय कहा था कि दरभंगा-मुजफ्फरपुर पथ पर टोल प्लाजा के पास पैसेंजर उतारकर लौटूंगा। लेकिन देर रात तक जब फोन से भी संपर्क नहीं हो सका तो इसके बाद अन्य स्कॉर्पियो चालकों ने जगह-जगह उसकी तलाश शुरू कर दी। मैठी टोल प्लाजा पर जब खोजते हुए अनिल के साथी पहुंचे तो टोल प्लाजा वालों ने उन्हें बताया कि पुलिस के कहने पर ही पूरी सीसीटीवी जांच की जाएगी।
 
मृतक के दोस्त ने होटल वालों से भी जानकारी लेना शुरू की तो पता चला कि मझौली के एक लाइन होटल पर वह स्कॉर्पियो रुकी थी। होटल वालों ने बताया कि स्कॉर्पियो के अंदर बैठे पैसेंजर लोगों गांजा पिया था। लेकिन इसके बाद वे लोग किधर गए यह जानकारी नहीं है। इसके बाद मृतक की पत्नी मंजू देवी और दोस्तों ने थक हारकर पुलिस से मदद मांगी। तब पता चला कि दरभंगा के सिंहवाड़ा थानाक्षेत्र में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई है, जिसकी पहचान नहीं हो सकी है। पूरा परिवार जब सिंहवाड़ा थाने पहुंचा तो वहां शव की ली गए तस्वीर से मृतक की पहचान की गई।

 
इधर, सिंहवाड़ा थाना पुलिस ने डीएमसीएच पहुंची मृतक की पत्नी मंजू देवी और अन्य परिजनों को पोस्टमार्टम के बाद शव को सौंप दिया है। फिलहाल पुलिस ने घटना के खुलासे के लिए जांच तेज कर दी है। अपराधियों की गिरफ्तारी और स्कॉर्पियो बरामद करने के लिए जगह-जगह छापामारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed