{"_id":"693ad8233936733ea8048774","slug":"darbhanga-bjp-leader-dr-guru-prakash-sanjay-paswan-house-theft-jewelry-robbery-2025-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: भाजपा नेता डॉ. गुरु प्रकाश और संजय पासवान के घर से लाखों के गहने चोरी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: भाजपा नेता डॉ. गुरु प्रकाश और संजय पासवान के घर से लाखों के गहने चोरी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
Thu, 11 Dec 2025 08:11 PM IST
दरभंगा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
Published by: दरभंगा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 08:11 PM IST
सार
दरभंगा में भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. गुरु प्रकाश और पूर्व केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री संजय पासवान के घर में भीषण चोरी की घटना सामने आई। घटना के समय पूरा परिवार भांजे की शादी में बाहर गया था।
विज्ञापन
मामले की जानकारी लेते पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दरभंगा। जिले में बुधवार को एक हाई-प्रोफाइल चोरी की घटना सामने आई है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. गुरु प्रकाश और पूर्व केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री संजय पासवान के दरभंगा स्थित आवास पर चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया। घटना के समय पूरा परिवार भांजे की शादी में शामिल होने के लिए बाहर गया हुआ था। इसी दौरान चोरों ने घर को निशाना बनाया और दस लाख से अधिक मूल्य के गहने चोरी कर लिए।
विज्ञापन
घटना का पता तब चला जब दोपहर में रोजाना काम करने वाली महिला घर पहुंची। उसने देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है, जिसके बाद उसने तुरंत गृहस्वामी को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिवार तत्काल दरभंगा लौट आया।
विज्ञापन
पढ़ें: 10वीं बार CM बनने के बाद नीतीश कुमार का पहला चंपारण दौरा, योजनाओं को लेकर किया निरीक्षण
विज्ञापन
गौरतलब है कि इसी घर में भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. गुरु प्रकाश, पूर्व केंद्रीय मंत्री संजय पासवान और दरभंगा नगर निगम के पूर्व मेयर अजय पासवान रहते हैं। हाई-प्रोफाइल परिवार से जुड़ी इस चोरी की खबर मिलते ही दरभंगा पुलिस तुरंत अलर्ट हो गई और जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले का जल्द उद्भेदन किया जाएगा। बहादुरपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही टीम जांच में जुट गई है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।