फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Darbhanga: 2 chowkidars of police station organized liquor party and bar girls dance, youth beaten up

Bihar: थाने के दो चौकीदारों ने शराब पार्टी और बार बालाओं के डांस का किया आयोजन, विरोध जताने पर की गई मारपीट

Fri, 23 Aug 2024 06:02 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 23 Aug 2024 06:02 PM IST
सार

Darbhanga News: दरभंगा में थाने के दो चौकीदारों ने शराब पार्टी और बार बालाओं के अश्लील डांस का आयोजन किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया। वहीं, इसका विरोध करने पर एक युवक से मारपीट भी की गई। जानें पूरा मामला...।

विज्ञापन
Darbhanga: 2 chowkidars of police station organized liquor party and bar girls dance, youth beaten up
थाने से महज कुछ दूरी पर आयोजित की गई शराब पार्टी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दरभंगा से केवटी थाने के दो चौकीदारों द्वारा शराब पार्टी करने और बार बालाओं के साथ अश्लील डांस करने का मामला सामने आया है। दोनों ने जन्मदिन को लेकर शराब पार्टी और बार बालाओं के अश्लील डांस का आयोजन किया था। इस दौरान शराबबंदी कानून की जमकर धज्जियां उड़ाई गईं। वहीं, इस घटना का फोटो-वीडियो भी सामने आया है। हालांकि अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, केवटी थानाक्षेत्र में एक युवक की जन्मदिन पार्टी में थाने के दो चौकीदारों के साथ इलाके के शराब कारोबारियों द्वारा शराब पार्टी के साथ बार बालाओं के अश्लील डांस का आयोजन एक घर में किया गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसे लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।
विज्ञापन

 
वायरल वीडियो के मुताबिक, एक घर में कुछ युवक जुटे हुए हैं। उनमें युवक कुछ स्थानीय हैं और कुछ लोग इलाके में शराब के कारोबार से जुड़े हैं। उनके साथ केवटी थानाक्षेत्र के दो चौकीदार भी शामिल हैं। दोनों चौकीदारों का नाम सोनू पासवान और ओम पासवान बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
वहीं, जब स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया और डॉयल 112 पुलिस को बुलाया तो डॉयल 112 की पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उल्टे सभी पार्टी कर रहे लोगों ने एक युवक की जमकर पिटाई कर दी, जिसको लेकर पंचायत बैठाने की बात कही जा रही है।

 
बताया जा रहा है कि उक्त शराब पार्टी और बार बालाओं के डांस का आयोजन थाने से महज एक किलोमीटर की दूरी पर किया गया। इससे कानून के रखवालों पर सवाल उठ रहे हैं। यह घटना से यह भी पता चलता है कि इलाके में नशा कारोबारियों का मनोबल कितना बढ़ा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed