फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Crime In Bihar Unknown criminals fired bullets again in Khajauli police station area of Madhubani

Crime In Bihar: खजौली थाना एरिया में अज्ञात अपराधियों ने फिर चलाई गोली, 24 घंटे के अंदर दूसरी घटना

Thu, 05 Dec 2024 02:51 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 05 Dec 2024 02:51 PM IST
सार

अज्ञात अपराधियों ने एक बार फिर गोली चलाई है। 24 घंटे के अंदर दूसरी बार गोली चली है। मामले को लेकर खजौली थाना पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
Crime In Bihar Unknown criminals fired bullets again in Khajauli police station area of Madhubani
ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के मधुबनी जिले में एक बार फिर अज्ञात अपराधियों ने 28 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना खजौली थाना क्षेत्र के दतुआर लक्ष्मीपुर गांव के बीच की है। मृतक युवक की पहचान खजौली थाना क्षेत्र अंतर्गत छपराही गांव निवासी रामसागर यादव के 28 वर्षीय पुत्र अमरेश यादव के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक अमरेश यादव शराब के लाइनर का काम करता था, जिसमें शराब माफिया के द्वारा उसे गोली मार देने की आशंका जताई जा रही है। मृतक के गर्दन में गोली लगी है। घटना से लोग काफी सहमे हुए हैं। थाना क्षेत्र में यह दूसरी घटना हुई है। कल यानी बुधवार को एक किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मृतक अमरेश यादव शराब कारोबार में संलिप्त था। पुलिस की जांच में शराब गिरोह का पर्दाफाश हो सकता है। खजौली थाना अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने बताया, एक 28 वर्षीय युवक की गोली मारी गई है, जिससे उसकी मौत हो गई है। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक की पहचान खजौली थाना क्षेत्र के छपराही का निवासी रामसागर यादव के 28 वर्षीय पुत्र अमरेश यादव के रूप में हुई है। बता दें कि शराब बंदी होने के बावजूद भी शराब माफिया के द्वारा शराब का कारोबार धड़ल्ले से किया जा रहा है। लाख कोशिश के बावजूद भी शराब माफियाओं के हौसले काफी बुलंद हैं। ऐसे में अब देखना है पुलिस कब इस इस गोलीकांड का उद्वभेदन कर आरोपी को गिरफ्तार कर पाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed