फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   /bihar/samastipur/rosera-jewellery-shop-loot-3-lakh-gold-jewellery-robbed-at-gunpoint

बिहार: समस्तीपुर में ज्वेलर्स दुकान से तीन लाख के सोने के जेवर लूटे, बच्चे का झाला दिखाने के बहाने घुसा बदमाश

Sat, 03 Oct 2026 08:21 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Sat, 03 Oct 2026 08:21 PM IST
सार

समस्तीपुर के रोसड़ा में बाइक सवार दो बदमाशों ने ज्वेलर्स दुकान से करीब 20 ग्राम सोने के जेवर लूट लिए। एक बदमाश बच्चे का झाला दिखाने के बहाने दुकान में घुसा और बाक्स लेकर भागा। विरोध पर हथियार दिखाकर धमकाया।

 

विज्ञापन
/bihar/samastipur/rosera-jewellery-shop-loot-3-lakh-gold-jewellery-robbed-at-gunpoint
मौके पर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में शनिवार देर शाम बाइक सवार दो बदमाशों ने एक ज्वेलरी दुकान में लूट की वारदात को अंजाम दिया। रोसड़ा-हथौड़ी कोठी पथ स्थित एरौत चौक पर सुमन ज्वेलर्स में पहुंचे बदमाश करीब 20 ग्राम सोने के जेवरात से भरा बाक्स लेकर फरार हो गए। लूटे गए आभूषणों की कीमत करीब तीन लाख रुपये बताई जा रही है। विरोध करने पर बदमाश ने दुकानदार को हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद वह अपने साथी के साथ बाइक से रोसड़ा की ओर फरार हो गया। घटना के बाद आसपास के दुकानदारों में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन

बच्चे का झाला दिखाने के बहाने दुकान में घुसा बदमाश

विज्ञापन

पीड़ित दुकानदार रामनारायण ठाकुर के अनुसार, शनिवार शाम करीब छह बजे एक बाइक पर दो युवक दुकान पर पहुंचे। एक युवक बाइक पर ही बैठा रहा, जबकि दूसरा ग्राहक बनकर दुकान के अंदर आया। उसने दुकानदार से बच्चे के कान का सोने का झाला दिखाने को कहा। दुकानदार ने जेवर दिखाने के लिए सोने के आभूषणों से भरा स्टील का बाक्स निकाला। इसी दौरान युवक ने बाक्स उठाया और दुकान से बाहर निकलने लगा। दुकानदार को शक हुआ तो उसने बदमाश को पकड़ने का प्रयास किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

विरोध करने पर बदमाश ने दिखाया हथियार

दुकानदार के विरोध करते ही बदमाश ने हथियार निकाल लिया और उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद वह जेवरात से भरा बाक्स लेकर दुकान के बाहर खड़ी बाइक पर सवार हो गया। पहले से बाइक पर बैठे अपने साथी के साथ दोनों बदमाश रोसड़ा की ओर फरार हो गए। पूरी वारदात कुछ ही मिनट में अंजाम दी गई।

बाक्स में रखे थे सोने के ये जेवर
दुकानदार रामनारायण ठाकुर ने बताया कि बाक्स में सोने के झाला के दो जोड़े, हनुमानी के चार पीस, जिउतिया के चार पीस, मंगलसूत्र के तीन पीस और ढोलना के दो पीस रखे थे। बदमाश सभी जेवरात लेकर फरार हो गए। दुकानदार के अनुसार, लूटे गए आभूषणों का कुल वजन करीब 20 ग्राम और कीमत लगभग तीन लाख रुपये है।

लूट के बाद दुकानदारों में दहशत
घटना के बाद दुकानदार ने आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई। ज्वेलरी दुकान में हथियार के बल पर हुई लूट से आसपास के व्यवसायियों में भी चिंता है। व्यापारियों ने क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने और बदमाशों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। दोनों बदमाशों की पहचान अभी नहीं हो सकी है। पुलिस उनके भागने की दिशा के साथ आसपास के संभावित सीसीटीवी फुटेज और घटना से जुड़े अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है। बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कार्रवाई जारी है। रोसड़ा थानाध्यक्ष लालबाबू कुमार ने बताया कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed