फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   darbhanga dowry harassment bride held captive rescued by police

Bihar News: आठ महीने की शादी और दहेज के लिए किया प्रताड़ित, ससुराल में दुल्हन को बनाया बंधक

Thu, 08 Jan 2026 07:58 AM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Thu, 08 Jan 2026 07:58 AM IST
सार

दरभंगा जिले के सिमरी थाना क्षेत्र के बिरदीपुर गांव में दहेज प्रताड़ना का गंभीर मामला सामने आया है। शादी के महज आठ महीने बाद ही ससुराल वालों ने नवविवाहिता को दहेज की मांग को लेकर बंधक बना लिया।

विज्ञापन
darbhanga dowry harassment bride held captive rescued by police
दुल्हन की जांच करते डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दरभंगा जिले के सिमरी थाना क्षेत्र से दहेज प्रताड़ना का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां शादी के महज आठ महीने बाद ही एक नवविवाहिता को उसके ससुराल वालों ने दहेज की मांग को लेकर बंधक बना लिया। मामले की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बंधक बनी दुल्हन को मुक्त कराया और इलाज के लिए सिंहवाड़ा पीएचसी में भर्ती कराया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुजफ्फरपुर जिले के कटरा थाना क्षेत्र के बसंत गांव निवासी नासरीन ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी बेबी रानी की शादी 20 मई को दरभंगा जिले के सिमरी थाना क्षेत्र के बिरदीपुर गांव निवासी मो. अजहर से की थी। शादी के बाद 1 अगस्त को दामाद रोज़गार के सिलसिले में दुबई चला गया। इसके बाद ससुराल पक्ष ने दहेज को लेकर उनकी बेटी को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।

विज्ञापन

दुल्हन की मां नासरीन ने बताया कि बीते छह महीनों में कई बार सामाजिक स्तर पर पंचायत कर मामले को सुलझाने का प्रयास किया गया, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका। उन्होंने बताया कि हाल ही में उन्हें सूचना मिली कि उनकी बेटी को कई दिनों से खाना-पानी नहीं दिया जा रहा है और उसे एक कमरे में बंद कर बंधक बनाकर रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

ये भी पढ़ें- Bihar Election: विधानसभा की तरह इस बार बिहार पंचायत चुनाव भी, EVM से पड़ेंगे वोट; और क्या-क्या बदल रहा?

इस सूचना के बाद नासरीन ने सिमरी थाना को पूरे मामले से अवगत कराया और स्वयं दरभंगा स्थित बेटी के ससुराल पहुंचीं। पुलिस के पहुंचने पर बंधक बनी दुल्हन को ससुराल से मुक्त कराया गया। उसकी बिगड़ती तबीयत को देखते हुए पुलिस ने उसे इलाज के लिए सिंहवाड़ा पीएचसी में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है इधर, इस मामले में सिमरी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और पीड़िता का इलाज कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पीड़ित पक्ष से आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed