फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Truck crushes bike rider on NH 27 in Darbhanga Bihar one dead another referred to PMCH

Bihar News: ट्रक ने बाइक सवार को NH 27 पर रौंदा, एक की मौत दूसरा पीएमसीच रेफर

Tue, 10 Feb 2026 03:36 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Tue, 10 Feb 2026 03:36 PM IST
सार

Bihar: दरभंगा के एनएच-27 पर भपटियाही के पास तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार मोहम्मद अब्बास की मौके पर मौत हो गई, जबकि मोहम्मद जलील गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को डीएमसीएच से पीएमसीएच रेफर किया गया है। पुलिस ने ट्रक जब्त कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Truck crushes bike rider on NH 27 in Darbhanga Bihar one dead  another referred to PMCH
डीएमसीच में इलाजरत मरीज

विस्तार

दरभंगा में एनएच-27 फोरलेन पर भपटियाही के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को कुचल दिया। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक का इलाज पहले डीएमसीएच में कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीएमसीएच रेफर कर दिया। मृतक की पहचान मोहम्मद अब्बास के रूप में की गई है, जबकि घायल की पहचान मोहम्मद जलील के रूप में हुई है।

विज्ञापन


तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर
मृतक के परिजन मोहम्मद मंजूर ने बताया कि तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मोहम्मद अब्बास की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मोहम्मद जलील गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उसकी हालत नाजुक बताई। इसके बाद उसे बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर किया गया।
विज्ञापन


ट्रक जब्त, चालक फरार
हादसे के बाद पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है, हालांकि चालक मौके से वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।

ये भी पढ़ें: मधुबनी में अपराधियों ने युवक को उतारा मौत के घाट, ग्रामीणों ने DSP को बनाया बंधक
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
परिजनों ने बताया कि मोहम्मद जलील परिवार के एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। उसके पांच बच्चे हैं और किसी की भी शादी नहीं हुई है। इस हादसे से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

क्या बोले डॉक्टर?
वहीं, डीएमसीएच में इलाज कर रहे डॉक्टरों ने बताया कि घायल युवक की हालत काफी नाजुक है। शरीर से अत्यधिक खून बह जाने के कारण उसे बेहतर उपचार के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed