फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Bihar Road Accident High speed took life of an old man deceased was father of five children

Bihar Road Accident: तेज रफ्तार के कहर ने ली एक बुजुर्ग की जान, मृतक पांच बच्चों का था बाप

Sat, 14 Dec 2024 02:24 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 14 Dec 2024 02:24 PM IST
सार

बिहार के मधुबनी में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां तेज रफ्तार कार ने एक व्यक्ति को कुचल दिया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Bihar Road Accident High speed took life of an old man deceased was father of five children
मृतक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मधुबनी जिले में तेज रफ्तार कार ने एक बुजुर्ग व्यक्ति की जान ले ली। घटना बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के मेघवन गांव में घटी है। मृतक की पहचान मेघवन गांव निवासी अतिकुर रहमान के पुत्र 60 वर्षीय मोहम्मद मोबीन के रूप में की गई है।

विज्ञापन


बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के मेघवन गांव में तकरीबन 9:30 बजे के आसपास मोहम्मद मोबीन किसी काम से साइकिल पर सवार हुए और अपनी पत्नी आसमा खातून और अपने बच्चों को कुछ काम का कहकर घर से निकल कर सड़क पर आए ही थे कि एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गए,  जिससे गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका सिर फट गया और सड़क पर छटपटाने लगे।
विज्ञापन


इस घटना की सूचना उनकी पत्नी को घटना स्थल से कुछ ग्रामीणों ने जाकर दी, जिसके बाद उनकी पत्नी आसमा खातून दौड़ी हुई आई और खून से लथपथ गंभीर रूप से घायल मोहम्मद मोबीन को स्थानीय लोगों के साथ मिलकर दो युवकों के साथ एंबुलेंस में लादकर सदर अस्पताल लाई। जहां 10-15 के आसपास में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर मिहिर चौधरी और डॉक्टर खान ने तुरंत गंभीर रूप से घायल मोहम्मद मोबीन का इलाज शुरू किया। लेकिन इलाज के दौरान ही मोहम्मद मोबीन की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सदर अस्पताल में घायल मोहम्मद मोबीन की इलाज के दौरान हुई मौत के बाद डॉक्टर मिहिर चौधरी ने बताया, गंभीर रूप से घायल मोहम्मद मोबीन का सिर फटा हुआ था। उनका इलाज किया गया और उन्हें बचाने का बहुत प्रयास किया गया। लेकिन अत्यधिक खून बह जाने के कारण मोहम्मद मोबीन को बचाया नहीं जा सका और उनकी मौत हो गई।


पत्नी आसमा खातून ने बताया कि उन्हें पांच पुत्र व एक पुत्री हैं। इतना बताने के बाद दहाड़ मा कर रोने लगी। घटना की सूचना बेनीपट्टी थाना पुलिस को मिली। बेनीपट्टी थाना में पद स्थापित प्रशिक्षित पुलिस उपाधीक्षक सह थाना अध्यक्ष गौरव गुप्ता ने बताया कि पुलिस शव को पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप देगी। पुलिस इस प्रक्रिया में जुट गई है। सदर अस्पताल पहुंचकर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, घटना स्थल पर पहुंच कर घटना की छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed