फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Bihar Politics Tejashwi Yadav taunts Deputy CM says Vijay Sinha has a brain in his knees

Bihar Politics: तेजस्वी यादव का डिप्टी सीएम पर तंज, कहा- विजय सिन्हा के घुटने में है दिमाग

Thu, 12 Sep 2024 06:42 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 12 Sep 2024 06:42 PM IST
सार

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा पर तंज कसा है। तेजस्वी ने कहा, विजय सिन्हा के घुटना में है दिमाग।

विज्ञापन
Bihar Politics Tejashwi Yadav taunts Deputy CM says Vijay Sinha has a brain in his knees
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव कार्यकर्ता जन संवाद यात्रा के क्रम में तीसरे दिन दरभंगा पहुंचकर प्रेक्षागृह में पांच विधानसभा के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक से पहले तेजस्वी यादव ने परिसदन में पत्रकारों से बात करते हुए NDA सरकार पर जमकर हमला किया। तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में डबल इंजन की सरकार है। नीतीश कुमार 20 साल से लगातार विशेष राज्य का दर्जा की मांग करते आ रहे हैं। लेकिन उनकी मांग पूरी नहीं हो रही है।

विज्ञापन


विज्ञापन


वहीं, तेजस्वी ने कहा कि अब तो केंद्र सरकार ने भी बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने से मना कर दिया है। उन्होंने कहा कि NDA गठबंधन वोट बिहार के मतदाता से लेंगे। लेकिन यहां के जनता के साथ सौतेला व्यवहार करेंगे। इन्ही सभी मुद्दों को लेकर अभी कार्यकर्ता के साथ संवाद चल रहा है। उसके बाद जनता के बीच पूरी टीम के साथ उतरेंगे और तमाम बिहार के मुद्दे को सड़क से सदन तक उठाने का काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, तेजस्वी ने बिहार के विजय सिन्हा पर निशाना साधते हुए कहा कि जब से वो उप मुख्यमंत्री बने हैं। एक काम बता दें, जो उनके द्वारा किया गया हो। सिर्फ गाड़ी और सिक्योरिटी लेकर जनता के पैसे से घूमते हैं। घूमना कोई काम है क्या। हम से ज्यादा जनता के बीच में रहे हैं। रात दिन हम लोगों ने सड़कों पर बिताए हैं। क्या वो हम से ज्यादा जनसभा किए हैं। ये लोग बेकार की बातें कर जनता को दिग्भ्रमित कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं के साथ इंटरनल बैठक हो रही है तो खुले में थोड़ी ही होगी। घुटने में जिसका दिमाग है तो उसके बारे में क्या कहेंगे।

वहीं, उन्होंने मिथिलांचल के चुनावी नतीजे पर कहा कि ठीक है, नतीजे हमारे हिसाब से नहीं आए। लेकिन हम कमजोर नहीं हैं। बिहार में सबकी लड़ाई हमसे ही होती है। वहीं, उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार भरष्टाचार में लगी हुई है। अभी जो बिहार में सर्वे हो रहा है। उस सर्वे में बड़ा भ्रष्ट्राचार हो रहा है। बहुत खेला हो रहा है। सर्वे के नियम को सरल बनाना चाहिए। वहीं, उन्होंने कहा कि पिछले बार तो सरकार लगभग बना लिए होते, अगर बेइमानी नहीं होती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed