फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News marriage took place 11 months ago in Samastipur dead body married woman was found hanging from fan

Bihar News: बालिग होते ही रचाई मेहंदी, शादी के कुछ समय गुजरे तो मांगा जाने लगा और पैसा; 11 महीने बाद लटकी मिली

Thu, 27 Mar 2025 03:44 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Thu, 27 Mar 2025 03:44 PM IST
सार

Married Woman Hanging From Fan: दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के कामराव गांव में दहेज के लिए एक विवाहिता की हत्या कर उसके शव को फंदे से लटका दिया गया। दलसिंहसराय के डीएसपी ने बतलाया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Bihar News marriage took place 11 months ago in Samastipur dead body married woman was found hanging from fan
मृतक महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समस्तीपुर जिले में दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के कमरांव गांव में एक विवाहिता का शव पंखे से लटका हुआ मिला है। विवाहिता की पहचान गांव के गोपाल कुमार दास की पत्नी संगीता कुमारी 19 वर्ष के रूप में की गई है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। विवाहिता के ससुर का कहना है कि उसकी बहू ने आत्महत्या की है। जबकि विवाहिता के भाई का बताना है कि ससुराल वालों ने उसकी हत्या कर शव को पंखे से लटका दिया है, ताकि यह मामला आत्महत्या का लगे।

विज्ञापन


घटना के संबंध में मृतक विवाहिता का भाई सुजीत कुमार ने बतलाया कि गत वर्ष 23 अप्रैल को उन्होंने अपनी बहन की शादी दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के कामरांव गांव के गोपाल कुमार के साथ की थी। शादी के बाद दो-तीन महीने तक सब ठीक-ठाक रहा। लेकिन उसके बाद ससुराल वाले दहेज में और राशि की मांग करने लगे, जबकि उनके पास उतनी हैसियत नहीं थी कि उन्हें और राशि दे सके। इसके बाद उसे तरह-तरह से प्रताड़ित किए जाने लगा। इसी दौरान उनके बहनोई गोपाल कमाने के लिए हैदराबाद चले गए। उनकी बहन अपने ससुर के साथ अकेले ही गांव में रहती थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: 100 साल पुराने पटना संग्रहालय में जोर का धमाका, आग से बचाने वाला पुराना सिलेंडर फटा, शीशे चकनाचूर
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार शाम इन लोगों को सूचना मिली कि संगीता की मौत हो गई है। जब गांव के उन लोगों के साथ यह कामरांव पहुंचे तो देखा कि संगीता का कमरा बाहर से बंद है और अंदर यह पंखे से लटक रही है। उन्होंने शक व्यक्त किया है कि उसकी हत्या किए जाने के बाद शव को पंखे से लटकाया गया है।

यह भी पढ़ें: मुंबई में नकली पासपोर्ट के साथ पकड़ाया युवक, फर्जी दस्तावेज बनाने वाला निकला सीवान का नौशेर

पुलिस पदाधिकारी ने क्या कहा
दलसिंहसराय के डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बतलाया कि एक विवाहिता का शव पंखे से लटका हुआ मिला था। शव को जब्त कर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। ताकि आसपास हो सके कि विवाहिता ने आत्महत्या की है। अथवा उसकी हत्या की गई है, पूरे मामले की जांच की जा रही है। परिवार के लोगों की ओर से अभी आवेदन नहीं मिला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed