फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Youth returning from sister's place dies in road accident samastipur news

Bihar News: मौत का बहाना लोग समझ भी नहीं पाते; घर लौट रहे युवक की बाइक खुद हुई असंतुलित, गिरा तो मौत

Sun, 23 Feb 2025 09:22 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 23 Feb 2025 09:22 AM IST
सार

Accident News : मृतक के मामा ने बतलाया कि उनका भांजा मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में अपनी बहन के पास गया था। वहां से घर लौटते समय उसकी बाइक असंतुलित हो गई। यह घटना कैसे हुई, कोई नहीं समझ सका। युवक की वहीं पर मौत हो गई।

विज्ञापन
Bihar News: Youth returning from sister's place dies in road accident samastipur news
मृतक युवक की फाइल फोटो पोस्टमार्टम के लिए शुक्रवार रात पहुंचे परिजन

विस्तार

समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर अंगारघाट थाना क्षेत्र के मुरियारो ढाला के पास शुक्रवार रात सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। युवक जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के सतमलपुर गांव के स्वर्गीय अकलू महतो का पुत्र शिवम कुमार महतो 24 वर्ष बतलाया गया है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन


मृतक युवक के मामा राम सुंदर महतो ने बताया कि उनका भांजा शिवम अपने दोस्त गंगा प्रसाद महतो के साथ अपनी बहन के घर फतेहपुर मुसरीघरारी थाना क्षेत्र गया था। बहन के यहां से जब वह बाइक से वापस अंगार घाट होते हुए सतमलपुर आ रहा था, इसी दौरान मुरियारों के पास उसकी बाइक असंतुलित हो गई और दोनों युवक बाइक से नीचे गिर गए। इस घटना में मौके पर ही शिवम की मौत हो गई। उसके दोस्त को भी चोट है। घटना की सूचना पर बड़ी संख्या में मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई । स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर अपने साथ ले गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक युवक अभी बीए में पढ़ रहा था और जीवन यापन के लिए इधर-उधर मजदूरी भी किया करता था।
विज्ञापन


पुलिस पदाधिकारी ने क्या कहा
अंगार घाट थाना अध्यक्ष शिव ज्योति कुमारी ने बताया कि बाइक दुर्घटना में युवक की मौत हुई है। युवक के शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेजा गया है। दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया गया है । इस मामले में अभी परिवार के लोगों ने आवेदन नहीं दिया है। आवेदन मिलते ही मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed